फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Administration Acts After Mandakini Flood, Crackdown on Riverbank Encroachment; 5-Member Team Formed

सतना: मंदाकिनी की बाढ़ के बाद प्रशासन सख्त, नदी किनारे अतिक्रमण पर कसेगा शिकंजा, जांच के लिए बनी 5 सदस्यीय टीम

Fri, 11 Sep 2026 05:02 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2026 05:02 PM IST
Satna: Administration Acts After Mandakini Flood, Crackdown on Riverbank Encroachment; 5-Member Team Formed
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान और भीषण बाढ़ से हुए नुकसान के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने और नदी के प्राकृतिक बहाव को प्रभावित करने वाले निर्माणों की जांच के लिए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की है। यह टीम सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की गाइडलाइन के अनुसार मंदाकिनी नदी के तटीय क्षेत्रों में हुए निर्माण और अन्य गतिविधियों की जांच करेगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

जांच टीम की कमान मझगवां एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर को सौंपी गई है। टीम में नगर परिषद चित्रकूट के सीएमओ, नायब तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, जल संसाधन विभाग के एसडीओ और नगर परिषद चित्रकूट के सब इंजीनियर को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी मंदाकिनी के प्रवाह क्षेत्र में आने वाले सरकारी और गैर-सरकारी अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था।

ये भी पढ़ें: भोपाल: एक मठ के पते पर बने 40 पासपोर्ट, फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा; अब पुलिस वेरिफिकेशन पर सवाल

हाई फ्लड लेवल की होगी नए सिरे से पहचान
जांच टीम मंदाकिनी के तटीय क्षेत्रों में मौजूद इन्फ्रास्ट्रक्चर और निर्माण कार्यों की सुप्रीम कोर्ट और NGT की गाइडलाइन के आधार पर जांच करेगी। इसके साथ ही नदी के हाई फ्लड लेवल की भी नए सिरे से पहचान और सीमांकन किया जाएगा। प्रशासन ने 28-29 अगस्त की रात आई बाढ़ को गंभीरता से लिया है। उस दौरान आरोग्यधाम के पास मंदाकिनी का निर्धारित हाई फ्लड लेवल 140 मीटर था, जबकि पानी करीब 145.66 मीटर तक पहुंच गया था। इस दौरान हनुमानधारा ब्रिज के बह जाने की जानकारी सामने आई थी। अब हाई फ्लड लेवलको स्पष्ट रूप से चिन्हित किया जाएगा, ताकि भविष्य में नदी के बढ़ते जलस्तर से संभावित खतरे वाले क्षेत्रों की पहचान की जा सके।

अवैध प्लॉटिंग और जर्जर भवन भी जांच के दायरे में
मंदाकिनी नदी के तटीय क्षेत्र में हुई अवैध प्लॉटिंग की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा जर्जर और कमजोर भवनों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में जलस्तर बढ़ने की स्थिति में जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी किनारे नए निर्माण या पुनर्निर्माण पर रोक लगाने की जरूरत को लेकर भी टीम सर्वे करेगी।

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बताया कि मंदाकिनी नदी से लगे तटीय क्षेत्रों में हाल ही में आई बाढ़ और उससे हुए नुकसान को देखते हुए यह जांच टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि नदी के प्राकृतिक बहाव में बाधा बनने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर और निर्माणों की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: जन्म प्रमाणपत्र के लिए दिव्यांग पिता लगा रहा ब्लॉक के चक्कर, 2025 में बेटे का जन्म, अब तक नहीं मिला प्रमाणपत्र

11 Sep 2026

सोलन में बैंकर्स की देशव्यापी हड़ताल, पांच दिवसीय बैंकिंग समेत इन मांगों पर प्रदर्शन

11 Sep 2026

किसान संगठन के जिलाध्यक्ष पप्पी बोले- मांगें पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी

11 Sep 2026

36 दिनों से सफाई कर्मचारियों का धरना, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर

11 Sep 2026

चित्रकूट: कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर पाइप लाइन टूटी, श्रद्धालु परेशान

11 Sep 2026
विज्ञापन

रोहतक जिला बार चुनाव : मतदान को लेकर उत्साह, तीन घंटे में 30 प्रतिशत वोट डाले गए

11 Sep 2026

कुरुक्षेत्र में भड़के निकाय के सफाई कर्मचारी, जेसीबी को कचरा उठाने से रोका

11 Sep 2026
विज्ञापन

सिरमौर: रेणुकाजी में महिला श्रद्धालुओं को सौगात, आठ लाख से संवर गया स्नान घाट; अब बेझिझक लगा सकेंगी आस्था की डुबकी

11 Sep 2026

चित्रकूट: भाद्र अमावस्या पर कामतानाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

11 Sep 2026

VIDEO: गोंडा में व्यापारी की हत्या: पूर्व मंत्री बोले - विनोद की हत्या करवाई गई है, मुख्य अपराधी का भाजपा नेताओं के साथ फोटो

11 Sep 2026

कुरुक्षेत्र में बार एसोसिएशन की किसे मिलेगी चौधर, आज 375 महिलाओं सहित 2238 मतदाता करेंगे फैसला

11 Sep 2026

हांसी में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का बयान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर चलेगा सेवा संकल्प अभियान

11 Sep 2026

मोगा सरकारी अस्पताल में लाश को मोर्चरी में रखने को लेकर पुलिस और डॉक्टर के बीच विवाद

बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, गुरुग्राम में भी ठप कामकाज

11 Sep 2026

सोलन: नालागढ़ में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, आईबीए के खिलाफ नारेबाजी; पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

11 Sep 2026

मंडी: डयोड और हणोगी सुरंगें खुलीं, मंडी-कुल्लू सफर में जाम से मिलेगी राहत

11 Sep 2026

VIDEO: आपातकालीन द्वार निर्माण पर रार, गुरुद्वारा एवं गोवर्धन समिति के बीच नोकझोंक

11 Sep 2026

VIDEO: कनाडा में दमखम दिखाएंगे काशीपुर के पावरलिफ्टर राजीव

राजस्थान निकाय चुनाव: बाड़मेर में वोट मांगने को लेकर भिड़े दो पक्ष, महिला के थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

11 Sep 2026

कानपुर: घाटमपुर के पतारा में एसडीएम ने चौपाल लगाकर सुनी शिकायतें

11 Sep 2026

VIDEO: चबूतरा तोड़ने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता व उनके पुत्र को हिरासत में लिया, देर रात मंत्री सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग पहुंचे कोतवाली

11 Sep 2026

VIDEO: विनोद साहनी हत्याकांड: मंत्री के गोंडा पहुंचने से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी व जिलाधिकारी आवास घेरने की कही बात

11 Sep 2026

VIDEO: मंत्री संजय निषाद बोले- दोषी अधिकारियों पर कल ही हुई कार्रवाई, न्याय दिलाने गोंडा जा रहा हूं

11 Sep 2026

कानपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विद्युत उपकेंद्र इंचार्ज की मौत

11 Sep 2026

क्रस्ना लैब में बड़ी लापरवाही: पोते ने करवाया टेस्ट, रिपोर्ट में लिख दिया दादा का नाम

11 Sep 2026

मोगा में बकरियां चराने गए शख्स की हत्या, लाठी-डंडों से मारकर उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद में बेटी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पिता-भाभी पर तानी पिस्टल

11 Sep 2026

वासुदेव देवनानी की मतदाताओं से अपील, हर वोटर जरूर करे अपने मताधिकार का इस्तेमाल

11 Sep 2026

VIDEO: डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने की हड़ताल, दो महीने से नहीं मिली सैलरी, पार्षद ने की समझाने की कोशिश

11 Sep 2026

टोहाना नागरिक अस्पताल में आत्महत्या की रोकथाम के लिए जागरूकता और समय पर मदद जरूरी कार्यक्रम आयोजित

11 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed