Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
House and shop caught fire due to explosion of three gas cylinders: loss worth lakhs
{"_id":"672e027d87b052d8d600f8f3","slug":"house-and-shop-caught-fire-due-to-explosion-of-three-gas-cylinders-loss-worth-lakhs-sagar-news-c-1-1-noi1338-2294767-2024-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: गैस के तीन सिलेंडर फटने से घर दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: गैस के तीन सिलेंडर फटने से घर दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 07:51 PM IST
Link Copied
सागर शहर के उपनगर मकरोनिया स्थित सद्भावना नगर वार्ड में शुक्रवार को एक मकान में स्थित दुकान में आग लग गई। इस दुकान में एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेटर सुधारने का काम किया जाता था। बताया जा रहा है कि सद्भावना नगर निवासी दीपक जैन अपने घर से ही यह कार्य संचालित करता था।
शुक्रवार को करीब दो बजे उसकी दुकान में एक विस्फोट हुआ और आग लग गई। इस समय दीपक की पत्नी और तीन बच्चे घर पर थे, जिन्होंने जैसे-तैसे घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कुछ समय बाद एक और धमाका हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें तीन मंजिला मकान में फैल गईं। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस थाना और नगरपालिका के फायर बिग्रेड को दी। लगभग आधे घंटे बाद सागर और मकरोनिया से दमकल मौके पर पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां अवैध रूप से रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर में गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा था, और घटना के पीछे गैस सिलेंडर का फटना माना जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस बात को स्वीकारा है कि यहां अवैध रूप से गैस रिफिल की जा रही थी, और हादसे में तीन सिलेंडरों में विस्फोट हुआ है। यह विस्फोट एलपीजी सिलेंडर में हुआ था या रेफ्रिजरेटर में भरने वाली गैस के सिलेंडरों में, इसकी जांच के बाद जानकारी सामने आएगी। यह हादसा घनी बस्ती में अवैध रूप से किए जा रहे जोखिमपूर्ण कार्यों के चलते हुआ, जिनकी प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।