फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Bhojpuri song recitation took place in PM Shri College of Mauganj

Rewa News: पीएमश्री कॉलेज में चला भोजपुरी गाने का पाठ, वीडियो के बाद मचा हड़कंप, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Wed, 03 Sep 2025 07:38 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Wed, 03 Sep 2025 07:38 PM IST
Bhojpuri song recitation took place in PM Shri College of Mauganj

प्रदेश में शिक्षा जगत को हाईटेक बनाने के लिए सरकार की ओर से कई प्रयास किए गए हैं, जिसमें स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड भी लगवाए गए हैं। मगर अब उनका गलत इस्तेमाल भी होना शुरू हो चुका है। ताजा मामला मऊगंज जिले का है, यहां पर स्थित शासकिय पीएमश्री कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कॉलेज के क्लास रूम में लगे डिजिटल बोर्ड पर भोजपुरी गाना चलता दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में उपस्थित छात्राएं असहज दिखाई दे रही हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मऊगंज कलेक्टर और उच्चशिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक ने कार्रवाई के लिए कहा है।

पीएम श्री कॉलेज के डिजिटल बोर्ड में चला भोजपुरी गाना
मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी के साथ वायरल हुआ, जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। वायरल वीडियो में ऑन क्लासरूम के अंदर डिजिटल बोर्ड में भोजपुरी गाने का वीडियो चल रहा है। गाने की फूहड़ता देखकर क्लास रूम मे उपस्थित छात्राएं असहज हो गईं और अपना सर नीचे की ओर झुका लिया। वीडियो वायरल होने के बाद जब जब इसकी पड़ताल की गई तो वायरल वीडियो मऊगंज जिले के शासकीय केदारनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निकला।

ये भी पढ़ें- खंडवा में ATS ने चार युवकों को उठाया, सिमी मुखिया अकील खिलजी का बेटा गिरफ्तार; महाराष्ट्र ले गई पुलिस

मऊगंज कलेक्टर ने कहा- होगी कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद मऊगंज कलेक्टर संजय जैन का कहना है कि शासकीय केदारनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसकी जानकारी प्राप्त हुई है। इस संबंध में अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त संचालक ने कहा प्राचार्य को दिए कार्रवाई के निर्देश
पूरे मामले पर उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक आरपी सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में महाविद्यालय प्रदर्शित नहीं हो रहा था, लेकिन ड्रेस कोड के अनुसार जब इसकी पड़ताल की गई तो वायरल वीडियो मऊगंज के शासकीय केदारनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय का पाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि घटना के संबंध में जो भी संलग्न है उन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए विभाग को सूचित करें। अगर घटना की पुनरावृत्ति होती है या किसी अन्य महाविद्यालय में इस तरह का कृत्य किया जाता है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- पीएम मित्र पार्क देगा उद्योगों को नई उड़ान, सीएम डॉ. यादव बोले- यह मध्यप्रदेश नहीं ये है मॉडल प्रदेश

रीवा संभाग के 9 महाविद्यालयों को मिला है पीएम श्री कॉलेज का दर्जा
बता दें कि बीते कुछ माह पूर्व ही मध्य प्रदेश के 55 महाविद्यालयों को पीएम श्री कॉलेज का दर्जा प्राप्त हुआ था, जिसमें रीवा संभाग के 9 महाविद्यालय के साथ ही मऊगंज का शासकीय केदारनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय भी शामिल हैं। इन कॉलेजों के क्लास को स्मार्ट और बनाने के लिए क्लास रूम में डिजिटल बोर्ड लगवाए गए थे, लेकिन अब इन्हीं डिजिटल बोर्ड का गलत इस्तेमाल होना शुरू हो चुका है जिसमें यूट्यूब के जरिए छात्र छात्राओं को भोजपुरी गाने परोसे जा रहे हैं।

इससे पहले भी वायरल हो चुके हैं महविद्यालय के वीडियो
यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब मऊगंज के किसी कॉलेज से क्लासरूम में लगे डिजिटल स्क्रीन पर भोजपुरी गाना परोसा गया हो। बीते कुछ माह पूर्व हनुमना के एक कॉलेज से छात्रों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे छात्रों ने क्लासरूम में बर्थडे बनाते हुए बियर उड़ाई थी। वायरल वीडियो में कॉलेज की शिक्षिका भी उपस्थित थी। इसी तरह से रीवा के ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय से छात्रा द्वारा डांस करके रील बनाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। शिक्षा के मंदिर से इस तरह के वीडियो वायरल होना विभाग पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bijnor: नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारकर दी जान, देखें क्या बोले एसपी

03 Sep 2025

Lalitpur: धौर्रा स्टेशन पर ट्रेन रुकने की खुशी से इंजन पर चढ़ गए ग्रामीण, सेल्फी और ढोल-नगाड़ों का वीडियो

03 Sep 2025

जोगिंद्रनगर: कुंडूनी गांव में भूस्खलन, 22 परिवार प्रभावित, 10 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

03 Sep 2025

शाहजहांपुर के लोधीपुर में घुसा खन्नौत की बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

03 Sep 2025

नयागांव में पटियाला की राव नदी में बरसात के पानी से कुमाऊं कॉलोनी के पास सड़क का कटाव

03 Sep 2025
विज्ञापन

मोगा में सतलुज का जलस्तर बढ़ा, लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का काम शुरू

VIDEO: तालाब में डूबने से एक किसान की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

03 Sep 2025
विज्ञापन

सोलन में जिला पेंशनर एसोसिएशन के चुनाव, कई उम्मीदवार मैदान में

03 Sep 2025

फतेहाबाद के भूना में बाढ़ के हालात, 500 से ज्यादा घरों में जलभराव, पलायन कर रहे लोग

03 Sep 2025

चंपावत: छीनीगोठ राहत शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, पीड़ितों से की बात

03 Sep 2025

रुद्रपुर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धान खरीद को लेकर सौंपा ज्ञापन

VIDEO: वायरल बुखार से बढ़ी मरीजों की भीड़, अस्पताल में पैर रखने की जगह नहीं

03 Sep 2025

VIDEO: गुडंबा में फिर हुआ विस्फोट, टिन शेड टूटा, ग्रामीणों में दहशत

03 Sep 2025

VIDEO: खाद की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा जिला मुख्यालय, यूरिया की बोरी पहनकर किया प्रदर्शन

03 Sep 2025

उत्तराखंड: ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार बारिश से जलभराव, खटीमा में बाढ़ जैसे हालात

Uttarakhand: मां नंदा-सुनंदा की भव्य डोला यात्रा से चंपावत नगर भक्तिमय

03 Sep 2025

सोलन: बोहली पंचायत में डाकघर की छत से स्लैब का हिस्सा गिरा, पोस्टमास्टर घायल

03 Sep 2025

ऊना से गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री की सात ट्रैक्टर ट्रॉली भेजीं

03 Sep 2025

हरदोई में चार्ज संभालने के बाद शाहाबाद कोतवाली में कोतवाल ने कराया सुंदरकांड का पाठ

03 Sep 2025

धर्मशाला में माैसम खराब, विभाग ने जारी किया है अलर्ट

03 Sep 2025

सोलन: सुबाथू में श्री गुग्गा माड़ी मेले का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और स्थानीय व्यंजन रहे आकर्षण

03 Sep 2025

रोहतक के सांपला में सड़कें बनीं तालाब, वाहन फंस रहे; जनजीवन प्रभावित

03 Sep 2025

हिसार के घिराय व कैमरी में टूटी ड्रेन से बह रहा पानी बना मुसीबत, गांवों के डूबने का बना खतरा

03 Sep 2025

फतेहाबाद में बिजली विभाद का कारनामा उपभोक्ता को भेजा 1 लाख 95 हजार 152 रपये का बिल, उपभोक्ता लगा रहा निगम के चक्कर

03 Sep 2025

पीयू छात्रसंघ चुनाव के दाैरान समोसे छोले की दुकान पर रही भीड़

03 Sep 2025

Ujjain Mahakal: मंत्री गौतम टेटवाल परिवार के साथ पहुंचे महाकाल दरबार, नंदी हॉल में बैठकर लिया बाबा का आशीर्वाद

03 Sep 2025

Churu News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, बोले- धनखड़ यदि कह दें तो दिल्ली जाम कर देंगे

03 Sep 2025

VIDEO: खाद की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, दिया धरना

03 Sep 2025

VIDEO: गोमती नगर विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आईटा टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन

03 Sep 2025

VIDEO: भाजपा विधायक केतकी सिंह के आवास पर टोटी लेकर पहुंचीं सपा नेता, किया प्रदर्शन

03 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed