फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: BJP spokesperson Bhandari says there is a race between Rahul Gandhi and Kunal Kamra to prove who is th

इंदौर: भाजपा प्रवक्ता भंडारी बोले- राहुल गांधी और कृणाल कामरा में अच्छा कामेडियन साबित करने की होड़

Wed, 23 Sep 2026 07:35 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 23 Sep 2026 07:35 PM IST
सार

इंदौर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना सभी का अधिकार है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था, विकास और डिजिटल पेमेंट जैसे मुद्दों पर चर्चा तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए।

विज्ञापन
Indore: BJP spokesperson Bhandari says there is a race between Rahul Gandhi and Kunal Kamra to prove who is th
भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी आए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने झूठ की गूँज  कार्यक्रम इंदौर में आयोजित किया, लेकिन सच की हुंकार चुनाव में नजर आती है। कांग्रेस किसी भी प्रदेश में दूसरी बार सरकार नहीं बना पाती है, लेकिन भाजपा की कई प्रदेशों में रिपीट सरकारें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और कुणाल कामरा में अच्छा कॉमेडियन कौन है, इसकी प्रतिस्पर्धा चल रही है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना सभी का अधिकार है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था, डिजिटल पेमेंट और विकास को लेकर तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। भंडारी ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक संकट और टैरिफ वॉर के बीच भारत स्थिरता के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है। भंडारी ने इंदौर के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने और आगे ले जाने में युवाओं सहित सभी नागरिकों की भूमिका है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि उनका सपना इंदौर को देश के शीर्ष शहरों में शामिल करना है और सवाल उठाया कि क्या अगले दस वर्षों में इंदौर को आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित किया जा सकता है। राहुल गांधी को लेकर भंडारी ने कहा कि उनके इंदौर दौरे और ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम पर युवाओं में नाराजगी है। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता उनके बयानों और कार्यक्रमों को देख रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को उन्होंने ठीक नहीं बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यूपीआई से जुड़े सवाल पर भंडारी ने कहा कि यूपीआई भारत की ग्लोबल सक्सेस स्टोरी है। दो हजार रुपये तक के अधिकांश मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर शुल्क नहीं है। शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर भंडारी ने केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति, स्कूल-कॉलेजों के विस्तार और आईटी, मेडिकल तथा इंजीनियरिंग सीटों में बढ़ोतरी का उल्लेख किया। उन्होंने कांग्रेस पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता चुनावों में इसका जवाब देती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed