Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
If you want to get scholarship along with admission in college, then it is necessary to have this document
{"_id":"66d46d04c46ee4d95c0f4fc4","slug":"medical-student-admission-if-you-want-to-get-scholarship-along-with-admission-in-college-then-keep-this-document-of-your-father-also-with-you-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-2058428-2024-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: कॉलेज में एडमिशन के साथ स्कॉलरशिप पाना चाहते हैं, तो पिता का ये दस्तावेज होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: कॉलेज में एडमिशन के साथ स्कॉलरशिप पाना चाहते हैं, तो पिता का ये दस्तावेज होना जरूरी
वर्ष 2024 में विवादों में रही मेडिकल से जुड़ी नीट की परीक्षा के परिणाम घोषित होने के पश्चात अब छात्र छात्राओं को कॉलेज में एडमिशन प्राप्त करने के लिए 31 अगस्त से 4 सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अब छात्र छात्राएं अपने परिजनो के साथ मेडिकल कॉलेज का रुख करते हुए नज़र आ रहे हैं, लेकिन कई छात्र जरूरी दस्तावेज की पूर्ति न होने के चलते कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए परेशान हो रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला राजगढ़ जिले के सूफियान नामक छात्र के साथ भी देखने को मिला है, जिसने इसी वर्ष नीट की परीक्षा में हिस्सा लिया और 565 अंक प्राप्त किए। इसके पश्चात सूफियान को देवास जिले में स्थित अमलतास मेडिकल कॉलेज में जगह मिली और 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कॉलेज में रिपोर्टिंग करने के लिए कहा गया। इसके पश्चात वे शनिवार को ही अमलतास मेडिकल कॉलेज में अपने परिजनों के साथ पहुंच गए, जहां कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनसे एडमिशन से संबंधित तमाम दस्तावेज की पूर्ति कॉलेज परिसर में ही कराई, लेकिन वे ओबीसी वर्ग से संबंधित स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों में शुमार थे, तो उनसे उनके पिता का वर्ष 2024-25 निर्धारण वर्ष का लेटेस्ट इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भी मांगा गया। देर शाम तक दस्तावेज की पूर्ति करते करते समय समाप्त हो गया और उन्हें रविवार की सुबह दोबारा से कॉलेज की अंतिम प्रक्रिया पूरी करने के लिए बुलाया गया।
आईटीआर संबंधित दस्तावेज मांगने पर कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को अपने पिता का करंट ईयर का आईटीआर संबंधित दस्तावेज के साथ संलग्न करना आवश्यक है, क्योंकि शासन संबंधित व्यक्ति को वेरिफाई करेगा कि वाकई यह छात्र स्कॉलरशिप पाने योग्य है अथवा नहीं। वहीं राजगढ़ के मोहम्मद सूफियान रविवार को फिर से लगभग 100 से 150 किलोमीटर की यात्रा करते हुए देवास पहुंचे और अपने एडमिशन की अंतिम प्रक्रिया पूर्ण कराकर वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब उनका एडमिशन अमलतास कॉलेज में हो चुका है।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के साथ-साथ स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने तमाम दस्तावेज के साथ साथ अपने पिता का करंट फाइनेंशियल ईयर का आईटीआर कंप्यूटेशन के साथ अपने दस्तावेज के साथ जरूर संलग्न करे,ताकि वे परेशानी से बच सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।