{"_id":"68a86a6e5da9367dcd0d0893","slug":"a-muslim-man-sent-a-letter-to-vrindavan-to-donate-his-kidney-to-premanand-maharaj-narmadapuram-news-c-1-1-noi1406-3314463-2025-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रेमानंद महाराज को किडनी देने आगे आया मुस्लिम शख्स, बोला-जो हिंदुस्तान को जोड़ रहे उनका होना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रेमानंद महाराज को किडनी देने आगे आया मुस्लिम शख्स, बोला-जो हिंदुस्तान को जोड़ रहे उनका होना जरूरी
नर्मदापुरम जिले के इटारसी में रहने वाले आरिफ खान चिश्ती ने वृंदावन के प्रेमानंद महाराज की एक रील को देखकर अपनी किडनी उन्हें देने के लिए एक पत्र लिखा है।मुस्लिम व्यक्ति ने नर्मदापुरम कलेक्टर एवं वृंदावन प्रेमानंद महाराज के आश्रम किडनी देने के लिए पत्र भेजा है।
बता दें कि मुस्लिम व्यक्ति प्रेमानंद महाराज के एक वीडियो से प्रभावित हुआ था, जिसमें महाराज मुस्लिम ख्वाजा बाबा के विषय में बता रहे हैं। किडनी देने की पेशकश करने वाले आरिफ खान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मैंने एक रील देखी थी जिसमें वृंदावन के महाराज प्रेमानंद जी हमारे ख्वाजा के विषय में जानकारी दे रहे थे। मुझे लगा कि यह महाराज दूसरे सेक्टर से आते हैं और हमारे ख्वाजा के विषय में बड़े अच्छे से बता रहे हैं। फिर मैं इन महाराज जी की और भी रील देखीं। इसके बाद मुझे लगा कि आरिफ खान चिश्ती जिंदा रहे ना रहे लेकिन जो महाराज जी हिंदुस्तान को जोड़ने की बात कर रहे हैं उन्हें जिंदा रहना चाहिए। इसके बाद मैंने यह फैसला लिया कि उन महाराज जी को मैं अपनी किडनी दूंगा। मुझे उनके वीडियो ने इतना प्रभावित किया कि मैंने नर्मदापुरम कलेक्टर और वृंदावन के महाराज प्रेमानंद के आश्रम में किडनी देने के लिए पत्र भी भेज दिया है।
उनकी बातों से में इतना प्रेरित हुआ कि में महाराज जी को किडनी देने के लिए तैयार हूं। क्योंकि हिंदुस्तान में जो नफरत भरा माहौल चल रहा है उसको देखते हुए महाराज जी का रहना बहुत जरूरी है। प्रेमानंद महाराज द्वारा हमारे ख्वाजा के बारे में बोला जा रहा है, वह बहुत कम सुनने को मिलता है। मैेंने उनके बहुत सारे वीडियो देखे और सुने हैं। इसके कारण मेरी अंदर की भावना उनको किडनी देने के लिअ हुई। मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि वह अगर मेरी किडनी स्वीकार करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।