{"_id":"6825e48014a16693940058db","slug":"union-minister-uikey-seen-supporting-foul-mouthed-minister-vijay-shah-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2951549-2025-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa : मंत्री शाह के समर्थन में दिखे केंद्रीय मंत्री उईके, बोले- गलती हुई पर उनकी मंशा अपमान करने की नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa : मंत्री शाह के समर्थन में दिखे केंद्रीय मंत्री उईके, बोले- गलती हुई पर उनकी मंशा अपमान करने की नहीं
देश भर में इस समय मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह अपने विवादित बयान को लेकर चौतरफा घिरते दिख रहे हैं। पहले हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी और उसके बाद हुई FIR के बावजूद उन्होंने फिलहाल अपना इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। इधर लगातार विरोध के बीच अब सत्ता संगठन भी खड़े नजर आ रहा है। विवाद के बीच खंडवा पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बैतूल सांसद डीडी उइके भी मीडिया के सामने मंत्री विजय शाह का बचाव करते नजर आए।
इस विवाद पर उन्होंने इंतजार करने की सलाह देते हुए कहा कि उनका मामला अभी विचाराधीन है। साथ ही उन्होंने अपनी निजी राय भी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी व्यक्तिगत ऐसी कोई मंशा नहीं थी कि वो किसी का कोई अपमान करें। उनसे जो गलती हुई उस पर उन्होंने लगभग 10 बार माफी भी मांगी है। हालांकि उन्होंने बताया कि इस विवाद में अब जो भी निर्णय है, वह वरिष्ठ स्तर से ही होना है, और उसकी ही हम सबको प्रतीक्षा है। बता दें कि मंत्री विजय शाह की विधानसभा हरसूद भी बैतूल से सांसद और केंद्रीय मंत्री डीडी उईके के संसदीय क्षेत्र में ही आती है।
खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा से विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह अपने विवादित बयान के बाद से ही जहां एक और चर्चा में बने हुए हैं, तो वहीं इस बयान के बाद देशभर से हो रही उनके इस्तीफे की मांग के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। दरअसल खंडवा जिला मुख्यालय पर एक बैठक लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री डीडी उईके से इस दौरान जब मीडिया ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफा को लेकर सवाल किया। तब केंद्रीय मंत्री का कहना था कि, यह अभी विचाराधीन है। वहीं जब उनसे भाजपा संगठन और उनकी इस मामले में निजी राय जानी गई। तब उन्होंने कहा कि यह मामला अभी संगठन के पास है, और इस पर बड़े और छोटे संगठन के नेता मंथन कर रहे हैं। इस पर निर्णय तो वरिष्ठ नेताओं को ही लेना है।
केंद्रीय मंत्री उईके ने माना गलती हुई है
उन्होंने अपनी निजी राय बताते हुए कहा कि उनकी व्यक्तिगत ऐसी कोई मंशा उसमें नहीं थी कि वह किसी का अपमान करें, लेकिन सरस्वती जी हैं, और जो भी उनसे त्रुटि हुई है। उन्होंने 10 बार सबसे माफ़ी मांगी है। हालांकि केंद्रीय मंत्री उईके ने माना कि विजय शाह से गलती हो गई है। जिस पर अब वरिष्ठ नेताओं को निर्णय लेना है और उस निर्णय की सभी को प्रतीक्षा भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।