फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Minister Vijay Shah again raised questions on madrasas on the pretext of national anthem

Khandwa News: राष्ट्रगान के बहाने मदरसों पर फिर उठाया मंत्री विजय शाह ने सवालिया निशान, जानें क्या कह दिया

Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
खंडवा ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 21 Jun 2024 11:09 PM IST
Minister Vijay Shah again raised questions on madrasas on the pretext of national anthem
मध्यप्रदेश के खंडवा में जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह ने मदरसों में होने वाले राष्ट्रगान पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि जो देश का अपमान करेगा, उसका बहुत कुछ बंद हो जाएगा। 

मंत्री शाह ने क्रिश्चियन स्कूलों की तारीफ करते हुए कहा कि वहां तो जन-गण-मन भी पढ़ाया जाता है, और झंडा वंदन भी होता है। इसके साथ ही मंत्री शाह ने चेतावनी देने वाले अंदाज में कहा कि देश में कोई भी शिक्षण संस्थान तिरंगे का अपमान करेगा, जन गण मन नहीं गाएगा, तो फिर उनकी बहुत कुछ चीजें बंद हो जाएंगी। गौरतलब है कि हाल ही में स्कूलों में मने प्रवेशोत्सव के दौरान भी मंत्री विजय शाह ने पहली से पांचवीं तक की स्कूलों और मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने की मांग की थी। जिस पर शिक्षा मंत्री ने फिलहाल इसकी जरूरत से इनकार कर दिया था।

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने बीते मंगलवार को स्कूलों में मने प्रवेशोत्सव के दौरान पहली कक्षा के साथ ही मदरसों में राष्ट्रगान और ध्वजारोहण अनिवार्य करने की मांग की थी। हालांकि उनकी इस मांग को स्कूल शिक्षा मंत्री नकार कर चुके हैं, लेकिन मंत्री विजय शाह यहीं नहीं रुके और शुक्रवार को खंडवा के अपने प्रवास के दौरान उन्होंने मदरसों को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान मदरसों पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सवाल मदरसों का नहीं है। सवाल तो शैक्षणिक संस्था का है, सवाल तो भारत के राष्ट्र के मान सम्मान तिरंगे का है। सवाल जन गण मन के माध्यम से भारत के राष्ट्रगान का है। यहां हमारी क्रिश्चियन संस्थाएं जो पढ़ा रही हैं, वे जन गण मन करती हैं। वहां झंडावंदन होता है। तो कोई भी शिक्षण संस्था हो, हिंदुस्तान के अंदर। अगर तिरंगे का अपमान करेंगी, और जन गण मन नहीं गाएंगी तो, उनकी फिर बहुत कुछ चीजें बंद हो जाएंगी।

शिक्षा मंत्री विजय शाह की मांग को कर चुके हैं खारिज
बता दें कि मंत्री विजय शाह की इस मांग को स्कूल शिक्षा मंत्री स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने यह कहकर नकार दिया था कि किसी स्कूल या शिक्षण संस्थान में राष्ट्रगान और झंडा वंदन होने से कोई नहीं रोकता। यह प्रार्थना में होता है। इसके लिए अलग से कोई व्यवस्था की जरूरत नहीं है। यह व्यवस्था स्कूलों में है। इसके लिए अलग से किसी व्यवस्था की जरूरत नहीं है।

मंत्री शाह पहले भी कर चुके हैं इस तरह की मांग
बता दें कि कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने राष्ट्रगान को लेकर पूर्व में दिए जाने बयान में कहा था कि मैं कुछ समय के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री था। उस समय हमने ये आदेश निकाला था कि हर सरकारी, प्राइवेट स्कूल में झंडा वंदन होगा, जन गण मन होगा। लेकिन उस आदेश में थोड़ी सी कमी रह गई थी। वह आदेश छठवीं से 12वीं तक के विद्यालयों के लिए था। इसे पहली से लागू कर दिया जाए। मुख्यमंत्री से मेरा अनुरोध है। इस दौरान मंत्री विजय शाह ने मदरसों में भी जन गण मन का गायन और झण्डा वंदन अनिवार्य करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में जन गण मन अनिवार्य हो। स्कूल में बच्चे जय हिंद बोलें। प्रदेश में अभी छठवीं के बाद यह नियम है। सरकारी स्कूलों में पालन हो रहा है लेकिन कुछ निजी स्कूलों में पालन नहीं हो रहा है। अब पहले से यह लागू होना चाहिए। मध्य प्रदेश के साथ पूरे देश में लागू होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : बिलासपुर गोलीकांड मामले में अब तक दो आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

21 Jun 2024

VIDEO : नाहन के पक्का तालाब परिसर में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग दिवस

21 Jun 2024

VIDEO : आत्महत्या के लिए रेलवे ब्रिज पर चढ़ी थी नाबालिग, रेलवे कर्मियों ने बचाई जान

21 Jun 2024

VIDEO : अलीगढ़ के दादों थाने में हुआ डीजे पर डांस, दो आरोपियों पर कार्रवाई

21 Jun 2024

VIDEO : अलीगढ़ के न्यू आरके पुरम में वैगनआर की फटी बैटरी, लगी आग

21 Jun 2024
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा बोले- भाई को संरक्षण देने के लिए सीएम ने बदली खनन नीति

BJP में गुटबाजी से हाईकमान नाराज, संगठन में बड़ा फेरबदल तय!

21 Jun 2024
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में पानी के 20 सैंपल संदिग्ध, छह असंतोषजनक, मासिक समीक्षा बैठक में हुई चरचा

VIDEO : विधायक के साले से मांगी रंगदारी, CMO का स्टेनो अरेस्ट; डॉयग्नोस्टिक सेंटर के लिए ले रहा था रुपए

21 Jun 2024

VIDEO : मवेशी काटने के मामले में आरोपी के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

21 Jun 2024

NEET के बाद UGC-NET में भी गड़बड़ी, अखिलेश यादव BJP पर लगाए गंभीर आरोप, देखिए क्या कुछ कहा?

21 Jun 2024

VIDEO : नीट में धांधली के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेसी, बोले- भाजपा सरकार की एक और नाकामी उजागर

21 Jun 2024

VIDEO : रोहतक के गांधी कैंप में शार्ट सर्किट से तीन मंजिला दुकान में लगी आग

21 Jun 2024

VIDEO : शोभायात्रा के साथ तीन दिवसीय मां शूलिनी मेला शुरू

21 Jun 2024

VIDEO : तैराकी संघ ने यमुना नदी में किया योगाभ्यास, बड़ी संख्या में तैराकों ने लिया हिस्सा

21 Jun 2024

VIDEO : हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भरा नामांकन

VIDEO : युवक नहीं, युवतियां भी हुड़दंग मचाने में पीछे नहीं, वायरल हो रहा कुल्लू का ये वीडियो

21 Jun 2024

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : अमर उजाला और क्रिया योग के योग उत्सव में जुड़े 132 देशों के साधक

21 Jun 2024

VIDEO : अमर उजाला और एनसीसी गर्ल्स विंग की ओर से बोट क्लब पर संगीतमय योग उत्सव

21 Jun 2024

VIDEO : डिप्टी सीएम केशव बोले : लोकसभा चुनाव परिणाम भाजपा की अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे

21 Jun 2024

VIDEO : मोहाली में रेल विहार सोसाइटी में पुलिस ने चलाया कासो अभियान

21 Jun 2024

VIDEO : नशे के विरोध में मकबूलपुरा इलाके में पुलिस का मार्च

21 Jun 2024

VIDEO : झज्जर में कार सवार युवकों ने बाइक सवार पर चलाई गोलियां

VIDEO : अमृतसर में जेसीपी अटारी पर जीरो लाइन पर मनाया गया योग दिवस

21 Jun 2024

VIDEO : शिक्षक मनोज शर्मा ने बंगाणा क्षेत्र के स्कूलों में विद्यार्थियों को योग पर बांटा ज्ञान

21 Jun 2024

VIDEO : मंडी के सेरी मंच पर सैकड़ों लोगों ने एक साथ किया योग

21 Jun 2024

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : जंतर मंतर पर 16 देशों के विद्यार्थियों ने एक साथ किया योगाभ्यास

21 Jun 2024

VIDEO : सोलन में मां शूलिनी के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

21 Jun 2024

M-Y की थ्योरी पीछे छोड़ी, पीएम मोदी के इस सांसद को जानते हैं आप?

21 Jun 2024

VIDEO : NEET का पेपर लीक कराने वालों पर कार्रवाई की मांग, शाहजहांपुर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

21 Jun 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed