{"_id":"672df91e423ebb8b4803a854","slug":"khandwa-corporations-pen-down-strike-turned-into-shutdown-gate-remained-locked-public-returned-disappointed-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2294636-2024-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: निगम की कलम बंद हड़ताल बदली निगम बंद में, गेट पर लटका रहा ताला, निराश लौटी आम जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: निगम की कलम बंद हड़ताल बदली निगम बंद में, गेट पर लटका रहा ताला, निराश लौटी आम जनता
मध्य प्रदेश के खंडवा नगर निगम में गुरुवार से शुरू हुआ निगम के नेता प्रतिपक्ष और एक संविदा कर्मचारी के बीच के विवाद का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला, जब निगम कर्मचारियों ने दिन भर के लिए कलम बंद हड़ताल की घोषणा कर दी। हालांकि उनकी यह कलम बंद हड़ताल निगम बंद में बदलती दिखाई दी, जिसमें जहां एक और निगम के मुख्य गेट पर ही ताला लटकता हुआ दिखाई दिया, तो वहीं इस दौरान कई कर्मचारियों और विभागों के केबिनों पर भी ताला बंद रहा। इस दौरान निगम कर्मचारियों की कुर्सियां भी खाली दिखाई दीं, तो वहीं निगम के कर्मचारी निगम परिसर में ही बैठकर आपसी चर्चा करते दिखे। हालांकि इस विवाद और हड़ताल के चलते अपने छोटे-बड़े कामों को लेकर बड़ी संख्या में निगम पहुंचे आम लोगों को निराशा हाथ लगी, और उन्हें ताला लगा देखकर वापस लौटना पड़ा।
खंडवा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मुल्लू राठौड़ के विरोध में शुक्रवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल की घोषणा की थी। इसके बाद सुबह से ही निगम के गेट सहित कई अधिकारी और कर्मचारियों के केबिन के बाहर ताला लटका देखा गया। जिसे देखकर अपने शासकीय कामों को लेकर यहां पहुंचे आमलोग परेशान होते दिखे तो वहीं वे ये कहते हुए वापस लौट गए कि इस तरह की निगम बंदी बर्दाश्त नहीं की जाना चाहिए और इस पर बड़े अधिकारियों को संज्ञान लेकर कार्रवाई करना चाहिए। एक कर्मचारी के साथ हुए विवाद को सुलझाने की बजाए इस तरह निगम के गेट पर ताला बंद कर निगम बन्द कर देना अपने कामो को लेकर यहां पहुंची आमजनता के साथ धोखा है।
कार्रवाई नहीं हुई तो पानी, बिजली और सफाई होगी बंद
बता दें कि निगम के संविदाकर्मी अंकित पंवार ओर नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौड़ के बीच गुरुवार को निगमायुक्त के सामने उनके केबिन में ही विवाद हुआ था। इसके बाद निगम कर्मियों ने गुरुवार को ही नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ ज्ञापन दिया था, तो वहीं शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम का गेट बंद कर कलम बंद हड़ताल की घोषणा कर दी थी। अपनी हड़ताल के दौरान निगमकर्मियों ने चेतावनी भी दी है कि यदि अगले दो दिन में कांग्रेस नेता दीपक राठौर उर्फ मुल्लू पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे सोमवार से शहर में पानी, बिजली और सफाई जैसी अत्यावश्यक सेवाएं भी बन्द कर देंगे। इधर नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने संविदाकर्मी पर हटधर्मिता के आरोप लागये हैं तो वहीं संविदा निगमकर्मी पंवार ने भी नेता विपक्ष पर बेइज्जती करने के आरोप लगाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।