फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Congress attacks Municipal Corporation on corruption issue

खंडवा: 252 करोड़ की सीवरेज योजना पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भ्रष्टाचार का आरोप; कमिश्नर ने कहा- जांच हो रही

Wed, 07 Oct 2026 06:54 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 06:54 PM IST
Congress attacks Municipal Corporation on corruption issue

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर निगम में बुधवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। निगम में भ्रष्टाचार, सीवरेज योजना में गड़बड़ी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया और निगम के गेट पर धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। हालांकि, निगम कमिश्नर प्रियंका राजावत ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए प्रदर्शन को राजनीतिक कार्यक्रम करार दिया।

लोकतंत्र की हत्या और वोट चोरी का आरोप
खंडवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की आत्मा को मारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में जनता की आवाज दबाई जा रही है। रघुवंशी ने कहा कि दो दिन का अल्टीमेटम देने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी प्रदर्शनकारियों की बात सुनने नहीं आया।

उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है और शकर तालाब सहित अन्य क्षेत्रों की महिलाएं इससे परेशान हैं। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया में 42 हजार वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए इसे वोट चोरी और सत्ता हासिल करने की साजिश बताया। रघुवंशी ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर हाथ ठेले वालों की रोजी-रोटी छीनी जा रही है। शहर में आवारा पशुओं का आतंक है और वृद्धों के लिए अच्छे बगीचों की भी कमी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अहंकार तो रावण का भी नहीं टिका था।

पढ़ें: अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला?

सीवरेज प्रोजेक्ट में गड़बड़ी और रिश्वतखोरी का दावा
धरने में शामिल नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने 252 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना में भारी भ्रष्टाचार और गुणवत्ताहीन काम का आरोप लगाया। उन्होंने चिंता जताई कि इसकी वजह से खंडवा में इंदौर के भागीरथपुरा जैसी जहरीले पानी की स्थिति बन सकती है।

राठौड़ ने मांग की कि सीवरेज योजना को तत्काल बंद कर उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम में जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर पैसे लिए जाने तथा कर्मचारियों को एनपीएस का पैसा नहीं मिलने का भी आरोप लगाया।

कमिश्नर का पलटवार, कहा- सब कुछ नियमानुसार
प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन लेने पहुंचीं खंडवा नगर निगम कमिश्नर प्रियंका राजावत ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने प्रदर्शन को महज एक 'पॉलिटिकल इवेंट' (राजनीतिक कार्यक्रम) बताया। कमिश्नर ने कहा कि वार्डों की मांगों और अन्य विकास कार्यों को नियमानुसार बजट प्रावधानों के तहत कराया जा रहा है।

पानी की समस्या के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि हर घर में नर्मदा का साफ पानी पहुंच रहा है और वह स्वयं भी इसी पानी का उपयोग कर रही हैं। सीवरेज योजना पर उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा तकनीकी प्रोजेक्ट है। इसमें काम कर रही कंपनी को अगले 10 साल तक मेंटेनेंस भी करना है और थर्ड पार्टी लगातार इसका निरीक्षण कर रही है।

कमिश्नर ने कहा कि सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। कच्ची सड़कों को मोटरेबल बनाया जाएगा, जबकि सीसी और बीटी सड़कों को पहले की तरह रिस्टोर किया जाएगा। विपक्षी पार्षदों के फोन नहीं उठाने के आरोपों को भी उन्होंने पूरी तरह बेबुनियाद बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखीमपुर खीरी: बेटी दिवस पर बेटियों को किया गया सम्मानित, कवियों ने पढ़ीं रचनाएं

07 Oct 2026

कानपुर में अधिवक्ताओं का सामूहिक अवकाश, प्रदेश सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी

07 Oct 2026

VIDEO: आठ को कांग्रेस निकालेगी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च

07 Oct 2026

VIDEO: एटा के सकीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।

07 Oct 2026

VIDEO: बेवर रामलीला: धरती पूजन से पूर्व धूमधाम से निकली गणेश शोभायात्रा, बैंड-बाजों की धुन पर झूमे श्रद्धालु

07 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई विकास बाजार से होलीगेट तक पैदल मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग

07 Oct 2026

VIDEO: भाकियू सुनील ने मनाई महेन्द्र सिंह टिकैत की जयंती

07 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: 20 लाख की रंगदारी न देने पर फायरिंग, मजदूरों ने ईंटो से छिपकर बचाइ जान

07 Oct 2026

कुल्लू: दशहरा उत्सव के लिए अब तक 135 कलाकारों ने दिए ऑडिशन, तीसरे दिन भी जारी रही प्रक्रिया

07 Oct 2026

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची शोभायात्रा, बाबा का जलाभिषेक करेंगे सेवा संकल्प यात्री

07 Oct 2026

ऊना: पीएम मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर को सत्ती ने बताया उपलब्धि, बोले- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा रही भाजपा

07 Oct 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 13 के पास बनी मच्छी मार्किट को प्रशासन ने हटाया

विकसित भारत संकल्प सभा में डिप्टी सीएम ने लिया हिस्सा, कहा कि राष्ट्र को समर्पित है पीएम मोदी का जीवन

07 Oct 2026

ऊना: एचआरटीसी पेंशनरों की मांगों पर सरकार से नाराजगी, एक माह में समाधान न हुआ तो घेराव की चेतावनी

07 Oct 2026

ऊना में इंटर कॉलेज हॉकी चैंपियनशिप का आगाज, 14 कॉलेजों के 224 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

07 Oct 2026

कानपुर: मंधना में हाईवे की लेन तक यमराज बने खड़े हैं कमर्शियल वाहन

07 Oct 2026

कानपुर: मंधना चौकी के पास हाईवे के फुटपाथ पर ही बना दिया डंपिंग जोन

07 Oct 2026

अमर सिंह का बड़ा बयान: मान के ओएसडी पर सीबीआई छापेमारी, राहुल की गिरफ्तारी पर बोले

07 Oct 2026

शिमला: टॉलैंड में वन्यजीव संरक्षण और सहअस्तित्व पर मंथन, मानव बस्तियों में तेंदुआ-भालू की दस्तक बनी चिंता

07 Oct 2026

कानपुर: गंदगी को लेकर अफसर सख्त, ग्रामीण क्षेत्रों में लगा है गांव-गांव कूड़े का अंबार

07 Oct 2026

मंत्री डॉ. संजय के खिलाफ अपमानजक टिप्पणी पर निषाद पार्टी ने किया प्रदर्शन

07 Oct 2026

कानपुर: मंधना स्टेशन को टर्मिनल बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू, प्लेटफार्म किए जा रहे हैं चौड़े

07 Oct 2026

यमुनानगर के व्यासपुर अनाज मंडी में किसानों ने जड़ा ताला, गेट पर धरने पर बैठे

07 Oct 2026

Video: लखनऊ के फैजुल्लागंज का हाल, हर तरफ भरा पानी

07 Oct 2026

यमुनानगर की मंडियों में बारिश से खुले में पड़ा 40 हजार मीट्रिक टन धान भीगा

07 Oct 2026

बहादुरगढ़ में फुटवियर उद्योग में एक्सपोर्ट बढ़ाने का मंथन शुरू

वीडियो: आदि कैलाश मार्ग पर वैध टैक्सी रोकने, मारपीट-धमकी और वसूली से रोष

07 Oct 2026

VIDEO: मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारियां पूरी

07 Oct 2026

VIDEO: नैक्याना में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने किया जागरूक

07 Oct 2026

VIDEO: आउटसोर्स नर्सिंग अधिकारियों ने समान वेतन की मांग पर किया प्रदर्शन

07 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed