{"_id":"67d92c151fa95986e60e2318","slug":"cm-yadav-said-in-omkareshwar-we-will-open-milk-shops-in-the-state-and-close-liquor-shops-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2736707-2025-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले- प्रदेश में दूध की दुकान खुलवाएंगे, शराब दुकान बंद कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम मोहन यादव बोले- प्रदेश में दूध की दुकान खुलवाएंगे, शराब दुकान बंद कराएंगे
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 18 Mar 2025 07:13 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मंगलवार सुबह प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां सीएम यादव ने मंच से एक बार फिर से धार्मिक शहरों में शराबबंदी करने की अपनी घोषणा को याद दिलाया।
वहीं, इसके साथ ही प्रदेश और देश में दूध और दही की नदियां बहने के पुराने समय को याद दिलाते हुए प्रदेश के गोपालकों को दूध उत्पादन को बढ़ावा देने को भी प्रोत्साहित किया। यही नहीं इसके साथ ही सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने गोपालकों को सरकार के माध्यम से दूध बेचने पर प्रति लीटर पांच रुपये अनुदान देने की भी घोषणा की। बता दें कि सीएम के धार्मिक गुरु और प्रदेश के प्रसिद्ध संत दादा गुरु की तीसरी नर्मदा परिक्रमा के समापन अवसर पर सीएम ओंकारेश्वर पहुंचे थे।
देश के अंदर बहती थीं दूध और दही की नदियां
ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम मोहन यादव ने दादा गुरु के साथ मंच से खड़े रहते हुए आमजन को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि हमने सभी धार्मिक शहरों से शराबबंदी करने की घोषणा की है। यहां सभी प्रकार के देवस्थानों पर मदिरा पान का जो प्रयोग होता है। यह हमारी आस्था के साथ भविष्य में परिवारों के साथ गलत करता है। लेकिन दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार गोपालन को बढ़ावा दे रही है।
प्रदेश में 10 से ज्यादा जो गाय खरीदेगा, उसको अनुदान देंगे। दूध गोपालक यदि सरकार के माध्यम से एक लीटर दूध देता है तो पांच रुपये। यदि गोपालक सरकार के माध्यम से दूध बेचता है, तो प्रत्येक लीटर पर पांच रुपये का अनुदान देंगे। गोपालक अपना दूध उत्पादन बढ़ाए, अब पांच रुपये लीटर सरकार उसको अनुदान देने वाली है। हमारे अपने प्रयास हैं कि परमात्मा की दया से और आप लोगों की कृपा से अपने इस देश के अंदर दूध और दही की नदियां बहती थीं। इसलिए हमारी दूध की ताकत को कौन छुपा सकता है।
दूध की दुकानें खुलवाएंगे, दारू की बंद करवाएंगे
वहीं, सीएम ने मंच से ही दादा गुरु महाराज जी की तरफ संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश सक्षम हो। इसके लिए दूध की दुकान खुलवाएंगे और दारू की दुकानें बंद करवाएंगे। महाराज जी यह हमारा अपना प्रण है। वर्तमान स्तर पर ऐसे कई अच्छे संकल्प करने का हमारा प्रयास है। महाराज जी आपका आशीर्वाद हमको मिलता रहे। मां नर्मदा की कृपा बनी रहे, आपकी कृपा बनी रहे, भगवान ओंकारेश्वर की कृपा बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।