फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Over 700 Cops to Secure Ganesh Immersion Procession, 200+ Idols and 15 Tableaux Expected

गणेश विसर्जन को लेकर खंडवा पुलिस अलर्ट: अनंत चौदस पर निकलेगा 15 झांकियों का कारवां, सुरक्षा में तैनात 700 जवान

Tue, 22 Sep 2026 08:05 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 08:05 PM IST
Khandwa: Over 700 Cops to Secure Ganesh Immersion Procession, 200+ Idols and 15 Tableaux Expected
जिले में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह गणेश पंडाल लगाए गए हैं, जहां पूजा, आरती, प्रसाद और भंडारे का सिलसिला जारी है। अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बड़े स्तर पर चल समारोह निकाला जाएगा। इसे लेकर जिला पुलिस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पर्व को लेकर पुलिस लगातार झांकी संचालकों, गणेश मंडलों और शहर के प्रमुख नागरिकों के साथ बैठकें कर रही है। विसर्जन जुलूस के रूट, घाटों और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जा रहा है।

700 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात
खंडवा एसपी अगम जैन के अनुसार झांकी आयोजकों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं और उनके निर्धारित रूट की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की जा रही है। इसके अलावा विसर्जन स्थलों और घाटों का निरीक्षण कर वहां आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

एसपी ने बताया कि पर्व को लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। अनंत चतुर्दशी के दिन 700 से अधिक पुलिसकर्मी दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है, ताकि पर्व शांतिपूर्वक तरीके से हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें: अनूपपुर: लंबित मांगों को लेकर विधायक संग धरने पर बैठे ग्रामीण, शहडोल-अमरकंटक मार्ग जाम, पर्यटकों की बढ़ी फजीहत

10 से 15 झांकियां निकलेंगी
एसपी जैन ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन करीब 200 से अधिक छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही 10 से 15 झांकियां भी चल समारोह में शामिल होंगी। अलग-अलग थीम पर झांकियों का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी गणेश उत्सव और विसर्जन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। पूर्व वर्षों में जिस तरह आयोजकों और पुलिस के बीच समन्वय के साथ कार्यक्रम संपन्न हुए हैं, उसी तरह इस बार भी सभी आयोजकों से चर्चा कर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: 700 आउटसोर्सिंग सर्वेयर और सुपरवाइजरों के सामने रोजगार का संकट, 10 दिन से धरना

22 Sep 2026

Video: कुड़िया घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

22 Sep 2026

सिरमौर: हेवना के पास पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा, एनएच-707 बंद; बसों और भारी वाहनों की आवाजाही ठप

22 Sep 2026

लुधियाना में मंत्री हरदीप मुंडिया ने दी हमारे राम शो के बारे में जानकारी

22 Sep 2026

रामपुर बुशहर: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में छोहारा ने कबड्डी और रोहड़ू ने खो-खो में मारी बाजी

22 Sep 2026
विज्ञापन

शिमला: पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति का बड़ा एलान, 15 दिन में बैठक नहीं बुलाई तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन

22 Sep 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप के पास काल बनकर भिड़ीं बस और पिकअप, चालक की मौत, दो घायल रैफर

22 Sep 2026
विज्ञापन

शिमला: एसडी स्कूल में 'अपराजिता' कार्यक्रम, छात्राओं को कानून और अधिकारों की दी जानकारी

22 Sep 2026

शिमला में आवारा कुत्तों के हमलों पर गदर फ्रंट सख्त, नगर निगम से बच्चों-बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग

22 Sep 2026

VIDEO: आलोक ग्लास फैक्टरी में देर रात फटी भट्ठी, उबलता गर्म कांच निकलने से मची अफरातफरी

22 Sep 2026

शराब की दुकान में छत का दरवाजा तोड़कर चोरी

22 Sep 2026

VIDEO: ठसाठस भरा हॉल, पर्चा-दवा को मारामारी-धक्कामुक्की

22 Sep 2026

VIDEO: मानदेय के लिए आशाओं का प्रदर्शन, की नारेबाजी

22 Sep 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा बरसे बादल आगरा में बीते साल के मुकाबले कम दर्ज हुई वर्षा

22 Sep 2026

VIDEO: एमजी रोड पर यूपी मेट्रो ने शुरू किया पैचिंग वर्क

22 Sep 2026

VIDEO: आगरा रेल मंडल ने एक सप्ताह में जांचे पानी के 102 नमूने

22 Sep 2026

VIDEO: यातायात नियम तोड़ने पर 294 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

22 Sep 2026

VIDEO: स्टेशनों और ट्रेनों में चला विशेष सफाई अभियान

22 Sep 2026

VIDEO: ट्रेन के पहिए में फंसा मवेशी, 50 मिनट तक ठप रहा संचालन

22 Sep 2026

VIDEO: एसएन के बाल रोग विभाग की रंगाई-पुताई शुरू

22 Sep 2026

VIDEO: डिजिटल मशीन हुई ठीक, एक्सरे को लगी भीड़

22 Sep 2026

VIDEO: सीतानगर में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव , पुलिस जांच में जुटी

22 Sep 2026

कन्नौज: अवैध आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट, उड़ी मकान की छत और आग की लपटों में झुलसा कारीगर

22 Sep 2026

फरीदाबाद में डंपर ने दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

22 Sep 2026

अखिलेश के आने से बढ़ेगा रायबरेली का सियासी तापमान, पदाधिकारियों और तीन विधायकों से मुलाकात

22 Sep 2026

अयोध्या में कपड़े की दुकान के बाहर लगी एसी के आउटडोर में लगी आग

22 Sep 2026

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण, सुनवाई नहीं तो आत्महत्या की चेतावनी

22 Sep 2026

अयोध्या में स्काउट गाइड प्रशिक्षण में बच्चों ने सीखी जीवन रक्षक तकनीकें

22 Sep 2026

फिरोजपुर से चोरी हुए 120 मोबाइल पुलिस ने मालिकों को लौटाए, कीमत करीब 30 लाख रुपये

Bihar Weather Update: पटना समेत 19 जिलों में येलो अलर्ट, 25 सितंबर तक बारिश का अनुमान | Report

22 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed