Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   bulldozer action from Omkar Math Ashram to Sangam Ghat at Omkareshwar

सिंहस्थ 2028 की तैयारी: ओंकारेश्वर में 15 मकान-दुकानों के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की कार्रवाई

Wed, 18 Nov 2026 10:44 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 10:44 PM IST
bulldozer action from Omkar Math Ashram to Sangam Ghat at Omkareshwar

मध्य प्रदेश में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां अभी से जोर पकड़ने लगी हैं। शासन के निर्देश पर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में परिक्रमा मार्ग को चौड़ा और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को ओंकार मठ आश्रम से संगम घाट तक राजस्व विभाग और नगर परिषद ओंकारेश्वर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान परिक्रमा मार्ग पर किए गए करीब 15 मकानों और दुकानों के अवैध अतिक्रमण जेसीबी की मदद से हटाए गए।

प्रशासन की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सिंहस्थ के दौरान ओंकारेश्वर पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाना है। जानकारी के अनुसार, परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती थी। इसी को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार उदय मंडलोई, नगर परिषद सीएमओ मोनिका पारधी सहित राजस्व विभाग और नगर परिषद का अमला मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने मार्ग में बाधा बन रहे टीन शेड, चबूतरे और अस्थायी निर्माणों को हटाया।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। ओंकारेश्वर के परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि सिंहस्थ 2028 के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही नर्मदा के घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को भी सुगम बनाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि परिक्रमा मार्ग के अतिक्रमण मुक्त होने से सिंहस्थ के दौरान ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे परिक्रमा मार्ग पर अतिक्रमण न करें और शासन की तैयारियों में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर देहात में धान खरीद केंद्रों पर बड़ी लापरवाही, अकबरपुर उप मंडी के छह में से पांच केंद्र मिले बंद

18 Nov 2026

मंडी: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चार नाबालिगों समेत छह की मौत

18 Nov 2026

गोदड़ी में खूनी वारदात: मिस्त्री की दराती से गर्दन काटकर हत्या, एक कान भी काटा; बहन के जेठ और भतीजे पर आरोप

18 Nov 2026

वीडियो: 26 देवी-देवताओं के महासमागम से देवमय हुआ पनेऊ नाग मंदिर

18 Nov 2026

दिल्ली: व्यापार मेले में कल से आम लोगों की एंट्री, ऑनलाइन और 54 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी टिकट

18 Nov 2026
विज्ञापन

नोएडा: वाद-विवाद में गूँजी युवा प्रतिभा, एआई पर छिड़ी तार्किक बहस

18 Nov 2026

VIDEO: आगरा में पहलवान की कैसे हुई हत्या? पत्थर से कुचला सिर, मौत के बाद भी न रुका सगा भाई; लाइव वीडियो

18 Nov 2026
विज्ञापन

उरई: पुलिस के सामने एबीवीपी नेता पर टूट पड़े दो दर्जन से अधिक चिकित्सक और कर्मी

18 Nov 2026

गुरुग्राम में आंबेडकर चौक पर 35.89 करोड़ से बनेगा 900 मीटर लंबा चार लेन का फ्लाईओवर

18 Nov 2026

कर्मचारियों ने बिजली निगम में 70 से अधिक कर्मचारियों के तबादले पर उठाए सवाल

18 Nov 2026

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बनेगा गुरुग्राम मेट्रो का स्टेशन

18 Nov 2026

फरीदाबाद में साइबर फ्रॉड और क्राइम से बचने के दिए टिप्स

18 Nov 2026

छत्तीसगढ़: आधी कीमत में छड़ दिलाने का झांसा देकर 4 लाख की ठगी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

18 Nov 2026

देहरादून: सीएम आवास कूच के दौरान पीआरडी जवानों ने तोड़ा बैरियर, पुलिस ने भांजी लाठियां

18 Nov 2026

VIDEO: परिक्रमार्थियों पर की पुष्पवर्षा, कहा-आस्थावान लोग सदैव वंदनीय

18 Nov 2026

ऊना: कोटि गायत्री महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु

18 Nov 2026

देवाल में कांग्रसे का जुलूस व हस्ताक्षर अभियान, सरकार पर अंकिता के हत्यारों को बचाने का आरोप

18 Nov 2026

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने जाटूसाना में की चौपाल, नए चुनाव कराने की मांग

18 Nov 2026

धर्मशाला: मैक्सिमस मॉल के केएफसी आउटलेट में आग, लाखों का नुकसान

18 Nov 2026

नाहन: आदर्श विद्यालय के निर्माण और नशे की चुनौती पर हुआ मंथन, 70 प्रधानाचार्यों ने साझा किए अनुभव

18 Nov 2026

चमोली: चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक जारी, वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में की वन गोष्ठियां

18 Nov 2026

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला खूंखार हाथी 'कबरा' ट्रैंकुलाइज, वन विभाग ने ली राहत की सांस

18 Nov 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आकर दंपती और छात्र की माैत

18 Nov 2026

वीडियो: अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की सभी तैयारियां पूरी, उपायुक्त ने लिया मेले की व्यवस्थाओं का जायजा

18 Nov 2026

लुधियाना: जगराओं में नशे के खिलाफ महिलाओं का रोष मार्च, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

18 Nov 2026

श्रीदुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

18 Nov 2026

फिरोजपुर: एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दिया धरना

कानपुर: घाटमपुर डाकघर घोटाला, मास्टरमाइंड शैलेंद्र पांडेय भेजा गया जेल

18 Nov 2026

कानपुर: 12 फीट गहरे तालाब में फंसी गौ माता को स्थानीय लोगों और 112 टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला

18 Nov 2026

ससुराल के बाहर बहू ने किया हंगामा, जेठ के साथ हुई हाथापाई

18 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed