Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli Bear menace continues in Chandrashila Patti; Forest Department holds community meetings in affected areas
{"_id":"6afd883a52eb7142b706bf0d","slug":"video-chamoli-bear-menace-continues-in-chandrashila-patti-forest-department-holds-community-meetings-in-affected-areas-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली: चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक जारी, वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में की वन गोष्ठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: चंद्रशिला पट्टी में भालू का आतंक जारी, वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में की वन गोष्ठियां
विकासखंड पोखरी की चंद्रशिला पट्टी के गांवों में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात भालू ने कांडई चंद्रशिला और जखमाला गांव में दो गौशालाओं को तोड़कर गायों को मार डाला। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों और पशुपालकों में भय का माहौल बना हुआ है।बीती रात भालू ने कांडई चंद्रशिला गांव निवासी जगदीश प्रसाद किमोठी की गौशाला तोड़कर उनकी गर्भवती गाय को मार डाला। वहीं, जखमाला गांव में मुर्खल्या सिंह की गौशाला को तोड़कर गाय को मौत के घाट उतार दिया। भालू के लगातार मवेशियों को निशाना बनाने से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश भी बढ़ रहा है।तीन सितंबर को सिदेली गांव में भालू के हमले से चट्टान से गिरकर जेठानी-देवरानी की मौत के बाद से चंद्रशिला पट्टी के कांडई चंद्रशिला, रडुवा, जौरासी, किमोठा, डुगर, सलना, बगथल, भिकोना और खन्ना समेत विभिन्न गांवों में भालू अब तक 14 घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इन घटनाओं में गौशालाएं तोड़कर गाय-बैलों को मारने के साथ ही ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कांडई चंद्रशिला के प्रधान भगत सिंह भंडारी, किमोठा के प्रधान बाल ब्रह्मचारी हरिकृष्ण किमोठी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से भालू के हमले में मारे गए मवेशियों के मालिकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। घटनाओं की सूचना पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं और वन आरक्षी मनीष राणा कांडई चंद्रशिला पहुंचे, जबकि वन दरोगा मोहन सिंह बर्त्वाल ने जखमाला पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग के अधिकारियों ने प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की जानकारी दी। भालू की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने कांडई चंद्रशिला, तोणजी और जखमाला ग्राम पंचायतों में वन गोष्ठियां आयोजित कर ग्रामीणों को मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपाय बताए। वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं ने ग्रामीणों से अपील की कि सुबह और शाम अकेले घर से बाहर न निकलें। खेती-किसानी और जंगल में जाने के दौरान समूह में जाएं। गौशालाओं के आसपास सुबह-शाम आग जलाकर उसमें मिर्च और मॉर्टिन जलाने की सलाह दी गई। भालू दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा गया।
महिलाओं को सुरक्षा के लिए सीटियां वितरित की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।