{"_id":"686bc57d4ae54823880cfb57","slug":"sderf-rescued-the-young-man-trapped-in-the-middle-of-the-river-katni-news-c-1-1-noi1360-3141044-2025-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Katni News: तेज बहाव में बहे युवक ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, SDERF टीम के रेस्क्यू ऑपरेशन से निकला सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: तेज बहाव में बहे युवक ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, SDERF टीम के रेस्क्यू ऑपरेशन से निकला सुरक्षित
कटनी से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक मछली पकड़ने के दौरान कटनी नदी के तेज बहाव में बह गया। किस्मत और होशियारी के चलते युवक ने नदी के बीचों बीच खड़े पेड़ की डाली पकड़कर अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही SDERF और कटनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला है।
पन्ना जिले शाहनगर निवासी पंकज चौधरी कटनी जिले में रिक्शा चलाने का काम करता है। इसी बीच वो मछली पकड़ने कटनी नदी के चांडक चौक वाले घाट किनारे पहुंचा था। लेकिन अचानक युवक का अचानक पैर फिसल गया और वो सीधा पानी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी के मुताबिक पानी के तेज बहाव में पंकज चौधरी करीब 500 मीटर तक बहते हुए मुक्तिधाम के पास पहुंच गया। गनीमत यह रही कि नदी के बीचों बीच युवक को एक पेड़ मिल गया, जिसे पकड़ कर वो जैसे-तैसे अपनी जान की कोशिश में लगा रहा।
स्थानीय लोगों ने युवक की चीख-पुकार सुन पुलिस को सूचना दी। इसके बाद SDERF की छह सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस के सहयोग से एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक युवक नदी में फंसा है। SDERF की टीम को तुरंत एक्टिवेट किया गया और कोतवाली स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया। युवक सुरक्षित है। युवक की जान बचना एक चमत्कार से कम नहीं था। सही समय पर मिला सहारा और प्रशासन की तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।