{"_id":"67adf0967ab3db906d0d9280","slug":"broken-glass-of-railway-ticket-counter-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2623424-2025-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: रेलवे टिकट काउंटर के तोड़े कांच, आरोपी युवक को आरपीएफ ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: रेलवे टिकट काउंटर के तोड़े कांच, आरोपी युवक को आरपीएफ ने भेजा जेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:13 PM IST
Link Copied
जबलपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित टिकट काउंटर में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक युवक ने जमकर तोड़फोड़ की। आरोपी ने रॉड से हमला कर टिकट काउंटर के कांच तोड़ दिए और अंदर घुसकर कर्मचारियों को धमकाने लगा। अचानक हुए इस हमले से नाइट ड्यूटी कर रहे रेलवे कर्मचारी घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गए। घटना से पूरे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ यात्रियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।
युवक को आरपीएफ-जीआरपी ने किया गिरफ्तार
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। आरपीएफ थाना प्रभारी इरफान मंसूरी ने बताया कि आरोपी की पहचान पवन (25 वर्ष) निवासी नागपुर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि युवक अपने परिजनों से विवाद कर बिना बताए जबलपुर पहुंचा था।
मानसिक स्थिति ठीक नहीं, परिजनों से हुई थी बहस
परिजनों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और घटना से पूर्व उसकी परिजनों से फोन पर बहस हुई थी। आवेश में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। रेलवे प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद युवक को जेल भेज दिया गया।
घटना के बाद रेलवे स्टेशन में तनाव का माहौल
इस घटना के चलते रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया था। नाइट ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर युवक इतनी आसानी से काउंटर में कैसे घुस गया। फिलहाल, आरपीएफ और जीआरपी इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।