फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Patharia Crime News: Family Alleges Revenge Killing Over Old Enmity

हत्या के बदले हत्या: पुराने हत्याकांड की रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, बाइक से गिराकर चढ़ाई कार

Sun, 18 Oct 2026 11:09 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 18 Oct 2026 11:09 PM IST
Patharia Crime News: Family Alleges Revenge Killing Over Old Enmity

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेमरा बुजुर्ग गांव के पास गढ़ाकोटा निवासी 35 वर्षीय परम उर्फ चिक्कू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उनकी बाइक के आगे कार लगाकर उन्हें गिराया, फिर धारदार हथियारों से हमला किया और कई बार कार चढ़ा दी। घटना के दौरान मृतक का छोटा भाई भी पीछे आ रहा था। उसने भाई को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के उसकी ओर बढ़ने पर वह जान बचाकर भाग निकला।

घटना के बाद घायल परम यादव को 108 एंबुलेंस की मदद से पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी पथरिया पहुंचे और परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-  दुराचार के बाद युवती की कुएं में धक्का देकर हत्या, हाईवे निर्माण कार्य में लगा आरोपी गिरफ्तार

जीजा के घर से लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुई वारदात
मृतक के छोटे भाई अनिल यादव के अनुसार, परिवार सागर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के टड़ा गांव में अपनी बहन के घर गया था। कुछ दिन पहले उनके जीजा का निधन हो गया था, जिसके चलते परिवार वहीं रुका हुआ था। रविवार शाम सभी अपने घर लौट रहे थे। परम उर्फ चिक्कू यादव अपनी पत्नी के साथ बाइक से आगे चल रहे थे, जबकि अनिल दूसरी ओर से पीछे आ रहा था। अनिल का आरोप है कि सेमरा बुजुर्ग गांव के पास एक कार परम की बाइक के आगे आ गई। इससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया और कार चढ़ा दी। अनिल के मुताबिक, जब वह अपने भाई को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो हमलावर उसकी तरफ भी आए। ऐसे में वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया।

छह लोगों पर हत्या का आरोप, पुरानी रंजिश की बात आई सामने
परिजनों ने पिम्मू यादव, छोटू यादव, नरेंद्र यादव, बाबूलाल यादव, वीरेंद्र यादव और नीरज यादव पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई अनिल यादव का दावा है कि दोनों परिवारों के बीच कई साल से रंजिश चली आ रही थी। उसके मुताबिक, कुछ साल पहले उनके परिवार के एक सदस्य ने दूसरे पक्ष के एक युवक की हत्या की थी। इसके बाद से दोनों परिवारों के बीच तनाव बना हुआ था। अनिल ने आरोप लगाया कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई को निशाना बनाया गया। उसने यह भी दावा किया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले बदला लेने की धमकी दी थी। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल इन आरोपों पर पुलिस की जांच जारी है।

अस्पताल में मृत घोषित, एसपी ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी
घटना के बाद अनिल यादव अपने भाई को 108 एंबुलेंस की सहायता से पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद परम यादव को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पथरिया अस्पताल में रखवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी भी पथरिया पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर घटना की परिस्थितियों और पुरानी रंजिश की भी पड़ताल की जा रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि शुरुआत में परम यादव के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचने पर उनकी मौत की परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों ने कुछ लोगों द्वारा हमला किए जाने की बात बताई है। इसके बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल मौत के कारणों, हमले की परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।

अस्पताल में परिजनों से घटना की जानकारी लेती एसडीओपी प्रिया सिंधी
अस्पताल में परिजनों से घटना की जानकारी लेती एसडीओपी प्रिया सिंधी
 
 
अस्पताल में परिजनों से घटना की जानकारी लेती एसडीओपी प्रिया सिंधी
चिक्कू यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

छर्रा में काली शोभायात्रा में कलाकारों का विवाद

18 Oct 2026

पुलिस जांच में नहीं हुई बन्नादेवी मारपीट मामले में छेड़खानी की पुष्टि

18 Oct 2026

गोरखपुर: गोला में बार कलेक्ट्रेट एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

18 Oct 2026

हमीरपुर के डिडवीं टिक्कर में दुर्गा वाहिनी का शक्ति संचलन, 200 से अधिक युवतियों ने लिया जन जागरण का संकल्प

कांगड़ा: ज्वालाजी मंदिर में अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जयकारों के बीच हवन-यज्ञ और कन्या पूजन

18 Oct 2026
विज्ञापन

दूषित पेयजल, गंदगी और अतिक्रमण से जूझ रहे सेक्टरवासी

18 Oct 2026

नोएडा में नियो हॉस्पिटल के पीछे नाले से युवक का शव बरामद

18 Oct 2026
विज्ञापन

जेपी में दो दिवसीय संपूर्ण रामायण नृत्य-नाटिका, डॉ. अनु सिन्हा के निर्देशन में होगा मंचन

18 Oct 2026

मंडी: धर्मपुर में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का रोमांच, वॉलीबॉल के फाइनल में पहुंचीं शिमला और सोलन

18 Oct 2026

हमीरपुर: धनेटा के बदारन स्कूल में एनएसएस शिविर, स्वयंसेवियों ने गोगा मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान

1008 कन्याओं का पूजन, नारी शक्ति के सम्मान का दिया संदेश

18 Oct 2026

गुरुग्राम में बुजुर्गों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ किया धुनुची नृत्य

18 Oct 2026

गुरुग्राम में जीएमसीबीएल के सेक्टर-10 डिपो में पहुंची चार नई ई-बसें

18 Oct 2026

चंडीगढ़ सेक्टर-46 के ग्राउंड में खड़े किए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले

बिलासपुर: गोबिंदसागर झील में छोड़े गए कतला और सिल्वर कार्प के 2.05 लाख बच्चे, मछुआरों को होगा लाभ

18 Oct 2026

गोरखपुर: रास रंग गरबा नाइट्स की धूम, भक्ति गीतों और बॉलीवुड गानों पर झूमे युवा

18 Oct 2026

शामली: कड़ी चौकसी में 489 परीक्षार्थियों ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

18 Oct 2026

मंडी: राकेश जम्वाल बने हिमाचल कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, चार साल का होगा कार्यकाल

18 Oct 2026

सोलन में दो मंदिरों में चोरी, दानपात्र तोड़कर 33 हजार रुपये ले उड़े चोर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

18 Oct 2026

सिरमौर: दुर्गाष्टमी पर जयकारों से गूंजे मंदिर, ददाहू और रेणुकाजी में उमड़े श्रद्धालु

18 Oct 2026

रामपुर बुशहर: कुमारसैन स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू, अगला बाजार में चलेगा स्वच्छता अभियान

18 Oct 2026

हमीरपुर: हिमाचल के कुसियार की मौसंबी पहुंच रही लुधियाना-जालंधर, बागवानों को लाखों की कमाई की उम्मीद

सोलन के एथेना पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

18 Oct 2026

नोगवैली बस हादसा: घटनास्थल से हटाई दुर्घटनाग्रस्त बस, दो मौतों और 21 घायलों के बाद जांच पर नजर

18 Oct 2026

ऊना में रास्ता निर्माण रुकने पर लामबंद हुए ग्रामीण, बोले- हर हाल में पूरा हो काम

18 Oct 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड: बहन श्रद्धा और ड्राइवर पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये किया

18 Oct 2026

Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा बोले- अखिलेश में अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं

18 Oct 2026

Video: माता के जयकारों से गूंजा कोटवा, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

18 Oct 2026

मेंडू के गांव ऐंहन में श्मशान घाट के लिए अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

18 Oct 2026

हाथरस के दून पब्लिक स्कूल में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026

18 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed