फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Youth Dies After Alcohol Consumption, Family Raises Suspicion

दमोह: शराब पीने के बाद अचानक युवक को हुईं उल्टियां, जिला अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

Sun, 13 Sep 2026 07:25 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 07:25 PM IST
Damoh Youth Dies After Alcohol Consumption, Family Raises Suspicion

दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के छोटी देवरी गांव में शनिवार रात 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने और उल्टियां होने की बात सामने आई है। परिजन युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के वास्तविक कारण को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान छोटी देवरी निवासी ज्ञानी सिंह यादव (35) के रूप में हुई है। जिला अस्पताल में शव को शवगृह में रखवाया गया है। रविवार सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

पटेरा तहसील में पेशी के लिए गया था युवक
मृतक के भाई मुकेश यादव के अनुसार, शनिवार को ज्ञानी सिंह यादव पटेरा तहसील में एक पेशी के सिलसिले में गया था। पेशी के बाद उसने पटेरा में शराब का सेवन किया। इसके बाद वह घर लौट आया। परिजनों का कहना है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही ज्ञानी को उल्टियां होने लगीं। उल्टी से शराब की गंध आने की बात भी परिजनों ने बताई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा: कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में फंसे नागपुर के चार युवक, 150 फीट गहराई से SDERF ने किया रेस्क्यू

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजनों के मुताबिक, ज्ञानी को अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से शव को शवगृह में रखवाया गया। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार, छोटी देवरी से कुछ लोग युवक को इलाज के लिए लेकर आए थे। परिजनों ने युवक के शराब सेवन की जानकारी दी थी। परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

भाई ने कहा- शराब पीने के बाद ही बिगड़ी थी हालत
मृतक के भाई मुकेश यादव का कहना है कि शराब पीने के बाद ही ज्ञानी की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसे उल्टियां होने लगीं। उन्होंने आशंका जताई कि शराब सेवन के कारण ही उसके भाई की मौत हुई है। हालांकि, मौत का कारण अभी चिकित्सकीय रूप से पुष्ट नहीं हुआ है।

कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि जिला अस्पताल से छोटी देवरी निवासी ज्ञानी यादव की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया है कि युवक ने हटा रोड स्थित किसी शराब दुकान से शराब का सेवन किया था और कुछ शराब अपने साथ गांव भी लेकर गया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और उल्टियां होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में अभी मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं है। रविवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: बगाही चौकी-किदवई नगर चौराहे के बीच सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन प्रभावित

13 Sep 2026

बहराइच में बाबागंज और आसपास अंडरपास बना परेशानी का सबब, रेल मंत्री को भेजा गया पत्र

13 Sep 2026

VIDEO: केएल गर्ग मेमोरियल प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन

13 Sep 2026

VIDEO: उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन समारोह, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

13 Sep 2026

VIDEO: कवि "पुष्पेंद्र" जैन जयंती एवं सम्मान समारोह - 2026 का आयोजन

13 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: डिस्ट्रिक्ट जूडो चैंपियनशिप का आयोजन, विभिन्न आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

13 Sep 2026

भिवानी में राष्ट्रीय लोक अदालत में 18463 केसों का हुआ निपटारा

13 Sep 2026
विज्ञापन

हांसी पहुंचे बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, बीजेपी सरकार पर जमकर बरसे

13 Sep 2026

फतेहाबाद में व्यापार मंडल के चुनाव जारी, शाम 5 बजे तक होंगे नतीजे घोषित

13 Sep 2026

कानपुर: वार्ड-84 में अधिकारियों ने सुनीं जनता की समस्याएं, लोगों को मिला जल्द कार्रवाई का भरोसा

13 Sep 2026

मेरठ: एसएसडी बॉयज इंटर कॉलेज लालकुर्ती में परीक्षा का आयोजन

13 Sep 2026

मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में 20 मेडल लेकर संतकबीरनगर बना चैंपियन

13 Sep 2026

ग्रामीण ही नहीं शहर की सड़कों पर भी गड्ढों की भरमार

13 Sep 2026

छात्राओं ने सीखे अनुशासन, सेवा और आत्मनिर्भरता के गुण

13 Sep 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन

13 Sep 2026

अनियमित बिजली कटौती पर विधायक ने जताई नाराजगी

13 Sep 2026

नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्र सम्मानित

13 Sep 2026

उमस और गर्मी ने बढ़ाई सांस के मरीजों की संख्या

13 Sep 2026

भिवानी में श्याम परिवार लोहारू ने लगाया पहला रक्तदान शिविर, 65 यूनिट रक्त एकत्रित

13 Sep 2026

भिवानी में रेलवे ट्रैक पर मिला हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल का शव

13 Sep 2026

जनहित किसान पार्टी का भूख हड़ताल जारी

13 Sep 2026

जनपदीय बैंड प्रतियोगिता में पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज प्रथम

13 Sep 2026

मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग, तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

13 Sep 2026

मौसम में बदलाव: बदन दर्द, कमजोरी, पेट संबंधी बीमारी के बढ़े मरीज

13 Sep 2026

क्षेत्रीय मंत्री बनने पर डाॅ. बंधु प्रसाद चौहान का हुआ स्वागत

13 Sep 2026

संतकबीरनगर में पुलिस मुठभेड़, गौ तस्कर को लगी गोली

13 Sep 2026

अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सरयू का जलस्तर घटा, कटे रास्तों से आवागमन की मजबूरी

13 Sep 2026

लखीमपुर खीरी: मगरमच्छ ने महिला को नाले में खींचा, 15 घंटे बाद भी नहीं लगा पता

13 Sep 2026

अमृतसर: गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व पर हरमंदिर साहिब में जगमगाया स्वर्ण मंदिर, जमकर हुई आतिशबाजी

13 Sep 2026

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के झटके से उबरने लगी रामनगरी

13 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed