{"_id":"677f69f70a5cb83378058bbe","slug":"damoh-the-third-girl-who-was-burnt-in-the-fire-died-during-treatment-in-jabalpur-cm-announced-a-financial-aid-of-rs-4-lakhs-the-accident-happened-due-to-fire-in-the-hut-damoh-news-c-1-1-noi1223-2502129-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: झोपड़ी में लगी आग में झुलसी तीसरी बच्ची ने जबलपुर में तोड़ा दम, CM ने की चार-चार लाख देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: झोपड़ी में लगी आग में झुलसी तीसरी बच्ची ने जबलपुर में तोड़ा दम, CM ने की चार-चार लाख देने की घोषणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:03 PM IST
Link Copied
दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले मगरोन थाना क्षेत्र के बरोदा गांव में बुधवार शाम झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चियां झुलस गई थीं। दो की मौत जिला अस्पताल में गई थी और पांच माह की तीसरी बच्ची ने गुरुवार सुबह जबलपुर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चियों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है।
जानकारी के मुताबिक खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने के दौरान तीनों बच्चियां जानवी आदिवासी (5), कीर्ति आदिवासी (3) और पांच माह की हीर आदिवासी झोपड़ी में अंदर थी और माता पिता खेत में काम कर रहे थे। अचानक आग बढ़ने से बच्चियां झोपड़ी के बाहर नहीं निकल पाई और बुरी तरह झुलस गई थी। किसी तरह आग बुझाकर तीनों बच्चियों को जिला अस्पताल लाया गया था जहां दो बच्चियों को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। पांच माह की मासूम हीर की हालत काफी नाजुक थी जिसे जबलपुर रेफर किया गया था।
पिता बोले- वह पास के खेत में थे
बच्चियों के पिता गोविंद आदिवासी ने बताया कि वह सागर जिले की बंडा तहसील के तारौली गांव के रहने वाले हैं। इस साल उन्होंने हटा ब्लॉक के बरोदा गांव में खेती की सिंचाई का ठेका लिया है। अपने परिवार के साथ यहीं रह रहा हूं। शाम के समय वह खेत में प्याज की छिलाई कर रहा था। झोपड़ी में मेरी पत्नी और तीनों बेटियां मौजूद थीं।
कुछ देर बाद मेरी पत्नी भी मेरे पास आ गई तभी झोपड़ी में आग लग गई। जब हमने पलट कर पीछे देखा तो झोपड़ी में चारों ओर आग लगी हुई थी। मैं अपनी पत्नी के साथ और आसपास के कई लोग आग बुझाने के लिए झोपड़ी की तरफ भागे, लेकिन झोपड़ी की आग बहुत तेज हो गई, जिसमें मेरी तीनों बेटियां आग में झुलस गईं। जैसे तैसे झोपड़ी की आग बुझाने के बाद बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल लेकर आ गए।
पिता ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं है। पुलिस ने कहा जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी मोबाइल भी आग में जल गया है।
सीएम ने हादसे पर जताया दुख
सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतक बच्चियों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। सीएम ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि दमोह जिले के ग्राम बरोदा कला में एक मजदूर परिवार की झोपड़ी में आग लगने की वजह से आग की चपेट में आकर एक ही परिवार की मासूम बच्चियों के असमय काल कवलित होने का समाचार हृदय विदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। शासन की ओर से मृतकों बच्चियों के परिजनों के लिए ₹4-4 लाख आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत बच्चियों की पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि दमोह जिले के ग्राम बरोदा कला में झोपड़ी में आग लगने से 3 बेटियों के दुखद निधन की घटना हृदय विदारक है। तीनों मृतक बेटियों के परिजन को 4-4 लाख रु प्रति प्रकरण के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।