Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Damoh News
›
Damoh The collector first distributed sesame laddus to people who came for public hearing on Makar Sankranti
{"_id":"6786355e87f90ce5f608017c","slug":"damoh-the-collector-first-distributed-sesame-laddus-to-the-people-who-came-for-public-hearing-on-makar-sankranti-then-listened-to-their-problems-and-said-that-this-is-a-festival-of-sweetness-damoh-news-c-1-1-noi1223-2519381-2025-01-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh: संक्रांति पर जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को कलेक्टर ने बांटे लड्डू, सुनी समस्याएं, कहा- यह मिठास का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: संक्रांति पर जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को कलेक्टर ने बांटे लड्डू, सुनी समस्याएं, कहा- यह मिठास का पर्व
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 04:50 PM IST
Link Copied
दमोह जिले कलेक्ट्रेट में मंगलवार को पहुंचे लोगों को जब तिल के लड्डू मिले तो वे पहले हैरान हुए और बाद में उसे खाकर इसके बारे में पूछा। दरअसल, कलेक्ट्रेट में एक अनूठी पहल देखने को मिली। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित सामूहिक जनसुनवाई में कलेक्टर सुधीर कोचर ने अपनी समस्याएं लेकर आए लोगों को पहले तिल के लड्डू खिलाए और फिर उनकी समस्याओं का समाधान किया। यह नजारा देखकर आवेदक भी काफी खुश नजर आए, क्योंकि इसके पहले कभी ऐसा नहीं किया गया था।
कलेक्टर कोचर ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर भी लोग अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट आए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा थी कि त्योहार के इस खास मौके पर यहां आने वाले सभी लोगों को लड्डू खिलाया जाए, इसलिए तिल के लड्डुओं का वितरण किया गया। इस जनसुनवाई में विशेष रूप से शस्त्र लाइसेंस के लिए बड़ी संख्या में प्राप्त हुए आवेदनों पर सामूहिक रूप से सुनवाई की गई। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को एक साथ बुलाकर क्रमवार तरीके से उनके आवेदनों का निपटारा करने का निर्णय लिया। इस अनूठी पहल से जहां लोगों को त्योहार का आनंद मिला, वहीं उनकी समस्याओं का समाधान भी हुआ। आवेदकों ने तिल के लड्डू खाकर कलेक्टर की इस पहल पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में वैसे तो सभी आवेदनों पर सुनवाई हुई, लेकिन इस बार शस्त्र लाइसेंस आवेदनों के निराकरण के लिए विशेष सुनवाई की गई और अधिकांश लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।