{"_id":"677f9e77ce9f09459304b29b","slug":"damoh-jain-community-is-angry-over-the-breaking-of-the-statue-of-lord-parasnath-memorandum-given-to-the-collector-theft-took-place-in-the-jain-temple-of-doomar-village-damoh-news-c-1-1-noi1223-2502287-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh News: भगवान पारसनाथ की प्रतिमा खंडित करने को लेकर जैन समाज में रोष, कलेक्टर को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh News: भगवान पारसनाथ की प्रतिमा खंडित करने को लेकर जैन समाज में रोष, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 04:25 PM IST
Link Copied
दमोह के डूमर गांव में भगवान पारसनाथ की प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरुवार को सकल जैन समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। बता दें तीन दिन पहले जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में आने वाले डूमर गांव के प्राचीन जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने प्रतिमा चोरी कर एक प्रतिमा को खंडित किया था। जैन समाज की मांग है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, ताकि दोबारा ऐसी कोई भी घटना समाज में न हो।
डूमरगांव के जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने 200 ग्राम सोने की जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमा, चांदी के छत्र और दान पेटी चोरी कर ली थी। इसके अलावा संगमरमर की भगवान पारसनाथ की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया था। पुलिस और एफएसएल टीम ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से जैन समाज के लोगों में काफी नाराजगी है। गुरुवार को ज्ञापन देने पहुंचे जैन समाज के सैकड़ों लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से मांग की है कि मंदिर में चोरी कर प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस मामले में जैन समाज के लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।
दूसरी ओर पटेरा थाना के कोटा गांव में 20 दिन पहले असमाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी थी, जिसके बाद गांव में तनाव के हालात हो गए थे। पूरे जिले में लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। लेकिन इस मामले में भी आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।