{"_id":"67297c65dc01d1bd580b1a88","slug":"damoh-in-the-case-of-viral-video-of-policemans-money-transaction-sp-said-there-is-no-truth-in-the-video-there-was-no-wrongdoing-damoh-news-c-1-1-noi1223-2283950-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh: SP दफ्तर में पदस्थ SI द्वारा जुआरियों से रुपये लेन-देन का मामला, एसपी ने वायरल वीडियो को भ्रामक बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: SP दफ्तर में पदस्थ SI द्वारा जुआरियों से रुपये लेन-देन का मामला, एसपी ने वायरल वीडियो को भ्रामक बताया
दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र की बरपटी पहाड़ी के पास जुआ खेलते पकड़े गए जुआरियों से रुपये लेन-देन का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। उसके बाद एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने इस वीडियो को भ्रामक और अधूरा बताया है।
उन्होंने एसपी कार्यालय में पदस्थ एसआई सतीश राठौर को इस मामले में क्लीन चिट दी है। इससे पहले वायरल वीडियो में लोग पुलिसकर्मियों को रुपये का ऑफर करते सुनाई और दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। इससे पहले एसपी ने टीम गठित की थी, जिसे केवल जुआ पकड़ने के लिए रखा गया था।
एसपी सोमवंशी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम कार्रवाई करने गई थी। वहां पर कुछ नाबालिग जुआ खेलते मिले थे। यहां पर पुलिस ने एक मोबाइल और 4,800 रुपये जब्त किए थे। इस बीच कुछ लोग पुलिसकर्मियों के पास पहुंचे और उनसे कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई है। वहां से जब्त राशि थाने में जमा की गई थी। इसमें एसआई की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। बता दें, एसपी द्वारा जिले भर में जुआ फड़ पर कार्रवाई करने के लिए स्पेशल टीम बनाई है, जिसमें अभी तक 273 लोग जुआ खेलते पकड़े गए हैं। एसपी सोमवंशी ने बताया, वायरल वीडियो भ्रामक है। उसमें कोई सच्चाई नहीं है और उसे अधूरा वायरल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।