{"_id":"66b1b0bd2ac3aa513303fb7b","slug":"ndrf-team-retrieves-body-of-devotees-from-river-after-24-hours-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-1967927-2024-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: NDRF की टीम ने 24 घंटे बाद नदी से निकाला श्रद्धालु का शव, कार के साथ बह गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: NDRF की टीम ने 24 घंटे बाद नदी से निकाला श्रद्धालु का शव, कार के साथ बह गया था
छिंदवाड़ा जिले के नागद्वारी मेले के लिए रविवार सुबह नागपुर से निकले श्रद्धालुओं की कार कट्टा नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गई। कार में सवार पांच युवकों में से चार समय रहते गाड़ी से बाहर निकल गए, लेकिन एक कार समेत पानी में बह गया। रविवार देर रात तक उसका पता नहीं लग सका था। सोमवार को रेस्क्यू टीम ने दोबारा खोजबीन शुरू की और दोपहर को घटनास्थल से पचास मीटर दूर कार रेत में धंसी मिली। कार के भीतर युवक का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
टीआई राकेश बघेल ने बताया कि रविवार सुबह नागपुर से मिलिंद पराते (30), शैलेष कुशवाह (36), केतन टेकाड़े (39), विक्रम अतव (30) और निखिल सोनकुंवर (32) नागद्वारी मेले के लिए कार से निकले थे। रविवार सुबह लगभग 8 बजे जुन्नारदेव से 25 किलोमीटर दूर बिचबिहरी के पास कट्टा नदी का रपटा पार करते वक्त कार अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में बह गई। कार सवार पांच में से चार युवक समय पर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन शैलेष कुशवाह कार समेत बह गया।
सर्चिंग के दौरान सोमवार दोपहर रेस्क्यू टीम ने रपटा से लगभग 50 फीट दूर कार रेत में धंसी हुई पाई। कार में शैलेष का शव फंसा हुआ था। रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया। टीआई बघेल ने बताया कि रेस्क्यू टीम को शैलेष कार के गेट में फंसा मिला, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने कार से बाहर आने के लिए काफी संघर्ष किया होगा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।