{"_id":"6894979c53ccba915f0c1323","slug":"two-human-skeletons-found-in-the-forest-of-ashoknagar-two-tribal-labourers-were-missing-for-one-and-a-half-month-ashoknagar-news-c-1-1-noi1227-3258132-2025-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar News: अशोकनगर के जंगल में मिले दो नरकंकाल, डेढ़ महीने से लापता थे दो आदिवासी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar News: अशोकनगर के जंगल में मिले दो नरकंकाल, डेढ़ महीने से लापता थे दो आदिवासी मजदूर
अशोकनगर जिले में डोंगरा गांव के जंगलों में दो नरकंकाल मिले हैं। सहराई थाना क्षेत्र में पेड़ के नीचे जमीन पर दो कंकाल पड़े थे, पेड़ से दो लाल कपड़े भी बंधे हुए थे। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार कपड़ों के आधार पर दोनों की पहचान बिजौरी गांव निवासी शिवलाल पिता भुल्ला आदिवासी (40) और रामचरण पिता फग्गा आदिवासी के रूप में की गई।
18 जून से अचानक लापता हो गए थे दोनों बहादुरपुर थाना क्षेत्र के गदूली गांव में मजदूरी का काम करते थे। जिस व्यक्ति के यहां काम करते थे, उसने उनके परिवार को उनके वहां से चले जाने की सूचना दी थी। परिवार के लोग इधर-उधर पता करते रहे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गांव के कुछ लोगों ने जंगलों में शव पड़े हुए देखे थे अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे वहां कैसे पहुंचे। यह आत्महत्या का मामला है या फिर कोई अन्य कारण, इसकी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पास के गांव के कुछ लोगों ने जंगलों में शव पड़े हुए देखे थे।
इसकी खबर गांव तक पहुंची। गांव के एक सौ से ज्यादा लोग जंगलों में तलाश करने निकले। वे उस स्थान पर पहुंचे जहां शव पड़े हुए थे। इसके बाद ग्रामीण मुंगावली थाने गए और घटना की जानकारी दी। शिवपुरी या ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज में होगा पोस्टमार्टम घटनास्थल को क्राइम सीन लगाकर बंद कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने बताया कि ग्वालियर की एफएसएल की टीम आ रही है, जिसमें अखिलेश भार्गव रीजनल डायरेक्टर अपनी टीम के साथ पहुंच रहे हैं। डॉग्स स्क्वॉड की टीम भी पहुंचेगी। एसपी खुद भी मौके पर पहुंच रहे हैं। इनका पोस्टमार्टम शिवपुरी या ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।