Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: वंचित वर्गों की महारैली में उमड़ी तीस हजार से अधिक भीड़, प्रमोद लोधी बोले- 2027 में लोधी समाज की होगी निर्णायक भूमिका
{"_id":"6ac24891756bbf08820118e3","slug":"video-video-vacata-varaga-ka-maharal-ma-umaugdha-tasa-hajara-sa-athhaka-bhaugdha-paramatha-lthha-bl-2027-ma-lthha-samaja-ka-haga-naranaeyaka-bhamaka-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वंचित वर्गों की महारैली में उमड़ी तीस हजार से अधिक भीड़, प्रमोद लोधी बोले- 2027 में लोधी समाज की होगी निर्णायक भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वंचित वर्गों की महारैली में उमड़ी तीस हजार से अधिक भीड़, प्रमोद लोधी बोले- 2027 में लोधी समाज की होगी निर्णायक भूमिका
सबका दल यूनाइटेड की ओर से रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में आयोजित वंचित वर्गों की हिस्सेदारी महारैली में 30 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया। भीड़ से उत्साहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी मंच से नीचे उतर आए और कार्यकर्ताओं के बीच सोफा डलवाकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर उनका स्वागत किया। बाद में कार्यकर्ताओं के समझाने पर वह दोबारा मंच पर पहुंचे।महारैली में आगरा से लाई गई करीब 151 मीटर लंबी पगड़ी और कासगंज से लाए गए 35 मीटर भगवा कपड़े से प्रमोद लोधी का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हरनाम सिंह, प्रदेश प्रभारी अवनीश राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी, प्रदेश महासचिव सत्यसेन पासी और प्रदेश महासचिव शाहिद हुसैन अंसारी समेत पार्टी नेताओं ने उन्हें बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया। रैली में उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे।
बोले- 2027 में लोधियों के घर गूंजेगा प्रमोद लोधी का नाम
प्रमोद लोधी ने कहा कि 2017 में भाजपा की जीत के बाद लोधी समाज के घरों में मोदी-मोदी और 2022 में योगी-योगी के नारे गूंजे थे। अब 2027 में लोधियों के घरों में प्रमोद लोधी का नाम गूंजेगा। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में सबका दल यूनाइटेड की सरकार बनती है तो इससे भी भव्य रैली आयोजित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि तब मंच भी उनका होगा और माला भी उनकी होगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल तक लखनऊ पहुंच चुके हैं और अब विधानसभा की दूरी करीब नौ किलोमीटर रह गई है। 2027 के विधानसभा चुनाव में इस दूरी को भी खत्म करना है। उन्होंने दावा किया कि रैली में पहुंची भीड़ बसों में भरकर या किराये पर नहीं लाई गई, बल्कि लोग अपने दम पर पहुंचे हैं।
लोधी समाज की 45 जिलों और 212 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी आबादी
प्रमोद लोधी ने दावा किया कि प्रदेश के करीब 45 जिलों और 212 विधानसभा क्षेत्रों में लोधी समाज की बड़ी आबादी है। इसके बावजूद राजनीतिक हिस्सेदारी में समाज अभी पीछे है। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल किसी एक समाज या वर्ग की बात नहीं करती। शोषित और वंचित सभी वर्गों की आवाज बनकर उन्हें उनकी संख्या के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा।उन्होंने कहा हमारे समाज को विधायक-सांसद का टिकट मत दो, हमें ठेका-ठेकेदारी और नौकरी के साथ हिस्सेदारी दो।उन्होंने कहा कि समाज को केवल चुनाव के समय याद करने की राजनीति अब नहीं चलेगी।
भाजपा पर लगाया छल करने का आरोप
प्रमोद लोधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोधी समाज के साथ अब तक छल किया गया और उसे अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि 2027 के चुनाव में समाज अपना हक और सम्मान लेकर रहे। उन्होंने नारा दिया,वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 में सबका दल यूनाइटेड की सरकार बनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जो राजनीतिक दल उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहेगा, उसे केवल गठबंधन की बात नहीं करनी होगी, बल्कि पहले लोधी समाज और अन्य वंचित वर्गों की हिस्सेदारी तय करनी होगी।
11 अक्तूबर से 'हिस्सेदारी रथ यात्रा' का एलान
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा की कि 11 अक्तूबर से प्रदेश में 'हिस्सेदारी रथ यात्रा' शुरू की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिस तरह गांव भ्रमण यात्रा में सहयोग किया गया, उसी तरह रथ यात्रा को भी सफल बनाने में जुटें।उन्होंने कहा कि रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वंचित समाजों को उनके अधिकार, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही विधानसभा स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा।
लोधी समाज जागा तो सरकार बदलने की ताकत रखता है
प्रमोद लोधी ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि लोधी समाज कभी जागेगा नहीं, लेकिन अब समाज जाग चुका है और सरकार बदलने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल लोधी समाज के वोट चाहते हैं, लेकिन अब समाज अपनी हिस्सेदारी भी तय करेगा।उन्होंने कहा कि जो भी दल सबका दल यूनाइटेड के साथ गठबंधन करेगा, उसे पहले हिस्सेदारी तय करनी होगी। इसके बाद ही गठबंधन पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दल समाज की संख्या के अनुरूप उसे सम्मान और भागीदारी दें।
पार्टी नेताओं ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
महारैली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हरनाम सिंह, प्रदेश प्रभारी अवनीश राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी, प्रदेश महासचिव सत्यसेन पासी और प्रदेश महासचिव शाहिद हुसैन अंसारी समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने वंचित वर्गों की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने और संगठन को बूथ व विधानसभा स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।