Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: धंसी सड़क ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुसीबत, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आवास के सामने सड़क में गहरा गड्ढा
{"_id":"6a97c71fde931729bc07d240","slug":"video-video-thhasa-saugdhaka-na-bugdhhaii-vahana-calka-ka-masabta-parava-upamakhayamatara-thanasha-sharama-ka-aavasa-ka-samana-saugdhaka-ma-gahara-gadadha-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धंसी सड़क ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुसीबत, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आवास के सामने सड़क में गहरा गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धंसी सड़क ने बढ़ाई वाहन चालकों की मुसीबत, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आवास के सामने सड़क में गहरा गड्ढा
लखनऊ राजधानी के परिवर्तन चौक से आईटी चौराहा जाने वाले व्यस्त मार्ग पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के आवास के ठीक सामने अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। व्यस्त मुख्य मार्ग होने के कारण सड़क धंसने से हादसों का खतरा बन गया है और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क का बड़ा हिस्सा धंस जाने से अचानक तेज रफ्तार गाड़ियों के अनियंत्रित होने का डर बना हुआ है। सूचना मिलने के बावजूद खबर लिखे जाने तक मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका है, जिसके चलते लोग ट्रैफिक जाम और दुर्घटना की आशंका से चिंतित हैं। राहगीरों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से तुरंत संज्ञान लेकर गड्ढे की मरम्मत कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।