{"_id":"6ad9ba18458ee6751d072718","slug":"video-video-rajayapal-aanathabna-patal-ka-majathaga-ma-maharashha-yanavarasata-ka-satava-thakashhata-samaraha-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में महर्षि यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में महर्षि यूनिवर्सिटी का सातवां दीक्षांत समारोह
आईआईएम रोड स्थित महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बृहस्पतिवार को सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मौजूद हैं। समारोह में कुल 2279 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए जा रहे हैं। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों के साथ उनके शोध और नवाचार को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।
दीक्षांत समारोह में 20 शोधार्थियों को पीएचडी, 324 विद्यार्थियों को परास्नातक और 1612 विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री दी जा रही है। इसके अलावा 323 विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रदान किया जा रहा है। इस तरह विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 2279 विद्यार्थी अपनी शैक्षिक उपलब्धियों का प्रमाण प्राप्त कर रहे हैं।
तकनीक, रोबोटिक्स और वैदिक विज्ञान के मॉडल आकर्षण
समारोह के साथ विश्वविद्यालय परिसर में मिनी एक्सपो भी लगाया गया है। इसमें तकनीक, रोबोटिक्स, वैदिक विज्ञान, योग और एनीमेशन से जुड़े प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जा रहे हैं। एक्सपो के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी समझ और नवाचार को सामने लाया गया है।
प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विषयों को भी स्थान दिया गया है। विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और प्रोजेक्ट लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी मौजूद
समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. बीपी सिंह, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य राहुल भारद्वाज और कुलसचिव डॉ. गिरिश छिमवाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। रामायण विश्वविद्यालय की गवर्निंग बॉडी के सदस्य पंकज शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।