{"_id":"6b0584e6cd9994080f05fe24","slug":"video-video-rabtaka-sarajara-sa-30-varashhaya-maraja-ka-pakarayaja-ka-tharalbha-tayamara-nakal-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रोबोटिक सर्जरी से 30 वर्षीय मरीज के पैंक्रियाज का दुर्लभ ट्यूमर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रोबोटिक सर्जरी से 30 वर्षीय मरीज के पैंक्रियाज का दुर्लभ ट्यूमर निकाला
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के डॉक्टरों ने रोबोटिक सर्जरी के जरिए 30 वर्षीय मरीज के पैंक्रियाज (अग्न्याशय) का दुर्लभ ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया। अस्पताल के डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी ने प्रेसवार्ता में सर्जरी की जानकारी दी।
बलरामपुर के पास सराय खास निवासी मुश्ताक अली पिछले चार महीने से रुक-रुककर होने वाले पेट दर्द और भूख कम लगने की समस्या से परेशान थे। जांच में उनके पैंक्रियाज के निचले हिस्से में करीब तीन गुणा तीन सेंटीमीटर का ट्यूमर मिला, जिसका आकार लगभग टेनिस बॉल के बराबर था।
डॉ. वलीउल्लाह सिद्दीकी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने रोबोटिक तकनीक से सर्जरी कर पैंक्रियाज के प्रभावित हिस्से के साथ स्प्लीन (तिल्ली) भी निकाल दी। जटिल सर्जरी सफल रही। सात दिन बाद मरीज की हालत स्थिर होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
डॉ. सिद्दीकी ने बताया कि पैंक्रियाज शरीर में गहराई में स्थित होता है और इसके आसपास कई बड़ी रक्त वाहिकाएं होती हैं। ऐसे में यहां सर्जरी करना चुनौतीपूर्ण होता है। रोबोटिक तकनीक से डॉक्टरों को बेहतर दृश्यता और सटीकता मिलती है। साथ ही छोटे चीरे के कारण मरीज को भी लाभ होता है।
उन्होंने कहा कि लगातार या रुक-रुककर होने वाले पेट दर्द और भूख कम लगने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी परेशानी होने पर समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।