{"_id":"6ac60bab54e9a67b7206b480","slug":"video-video-pathamashara-vathaya-btha-saha-bl-bcaca-ma-thashabhakata-oura-sasakata-ka-garavabthha-jagana-ka-janprrata-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह बोलीं- बच्चों में देशभक्ति और संस्कृति का गौरवबोध जगाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह बोलीं- बच्चों में देशभक्ति और संस्कृति का गौरवबोध जगाने की जरूरत
सिकंदरबाग स्थित बलरामपुर गार्डन में आयोजित 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के सातवें दिन ‘गांधी-बोस-भगत-विवेकानंद हमारे पथप्रदर्शक’ विषय पर गोष्ठी हुई। वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से आयोजित गोष्ठी में पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह ने पर्यावरण, धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति गौरवबोध जगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच जाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान राष्ट्रनायकों के आदर्शों और विचारों से परिचित कराना समय की बड़ी जरूरत है।
पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह ने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने के साथ भारतीय संस्कृति को अपने आचरण में उतारने का प्रयास करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।