Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   VIDEO: ऑटो की टक्कर से महिला की मौत, शव सड़क पर रखकर परिजनों का हंगामा

VIDEO: ऑटो की टक्कर से महिला की मौत, शव सड़क पर रखकर परिजनों का हंगामा

Sun, 29 Nov 2026 05:12 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 29 Nov 2026 05:12 PM IST
VIDEO: ऑटो की टक्कर से महिला की मौत, शव सड़क पर रखकर परिजनों का हंगामा
मोहनलालगंज। डेबरिया गांव में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से महिला की मौत के बाद शनिवार रात से शुरू हुआ मामला रविवार को उस समय गरमा गया, जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए आक्रोशित परिजनों और रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। शव घर के सामने सड़क पर रखकर विरोध जताने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक परिजनों को समझाया, जिसके बाद वे शव को घर ले गए। हालांकि परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और पुलिस उन्हें मनाने में जुटी है। डेबरिया निवासी भुल्ला (55) शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे अपने घर के सामने सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के बेटे राजेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ऑटो को कब्जे में ले लिया था। वहीं राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक सुनील की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई और अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। शव सड़क पर रखे जाने से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस और राजस्व टीम के अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे।इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऑटो कब्जे में है और चालक की तलाश की जा रही है। राजस्व टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिवार में पति ब्रह्मादीन और दो बेटे अंगनू व राजेंद्र हैं। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन: नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नौणी में चल रहा यूथ फेस्टिवल

29 Nov 2026

मंडी: प्राकृतिक खेती से जुड़े मंडी के 39,457 किसान, एक करोड़ से अधिक का भुगतान

29 Nov 2026

गीडा स्थापना दिवस आज से शुरू, सीएम योगी करेंगे ट्रेड शो-2026 का उद्घाटन

29 Nov 2026

अयोध्या गलत दिशा में बाइक चला रहे युवकों तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत; साथी घायल

29 Nov 2026

बिहार: अनंत सिंह का पुराना डायलॉग फिर चर्चा में, मीसा भारती ने अपने अंदाज में कहा ''ए गुंजन'; वीडियो वायरल

29 Nov 2026
विज्ञापन

मंडी: कंगना बोलीं- हमें इटालियन मार्का नहीं हिंदुस्तानी चाहिए

29 Nov 2026

अरावली पब्लिक स्कूल में 24वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

29 Nov 2026
विज्ञापन

बदायूं: दिल्ली हाईवे पर बीयर की पेटियां से भरा ट्रक पलटा, सैकड़ों बोतलें और केन टूटीं

29 Nov 2026

रणथंभौर: दुर्ग के गुप्त गंगा मंदिर से तीन प्राचीन मूर्तियां गायब, सुरक्षा पर सवाल; छेनी-हथौड़ी से हटाईं गईं

29 Nov 2026

हरदोई: चंदे को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष, फावड़े के वार से जयपाल की गई जान

29 Nov 2026

करनाल में संडे ऑन साइकिल खिलाड़ियों और शहरवासियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

29 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

29 Nov 2026

अंतरराष्ट्रीय पहचान की ओर बढ़ी मसूरी अल्ट्रा मैराथन, 1141 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम

29 Nov 2026

पुरवा हुआ हवा का रुख, लखनऊ में सुबह-सुबह छाया कोहरा

29 Nov 2026

लखनऊ मैराथन में बड़ी संख्या में शामिल हुए लखनऊवासी, 1090 चौराहे से हुई शुरू

29 Nov 2026

जनकपुर से अयोध्या पहुंची ट्रेन, श्रीराम के तिलकोत्सव का भार लेकर पहुंचे जनकपुरवासी; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

29 Nov 2026

उज्जैन: भस्म आरती में भांग से हुआ महाकाल का शृंगार, कमल की माला पहनाई फिर लगा भोग, मंदिर अस्पताल में आया दान

29 Nov 2026

मंडला: बालाघाट के गढ़ी वन क्षेत्र में पहुंचा 4 हाथियों का दल, कई गांवों में फसलें रौंदीं, अलर्ट पर वन विभाग

29 Nov 2026

VIDEO: चौरासी कोस यात्रा में भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

29 Nov 2026

VIDEO: बैंक कॉलोनी में सीसी सड़क बनने से आसान होगा आवागमन

29 Nov 2026

कानपुर: तीन युवकों ने दो पुलिसकर्मी को पीटा, चार घायल, एक आरोपी फरार

29 Nov 2026

कानपुर: दरोगा की बेटी को ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

28 Nov 2026

ढोल-दमाऊ की थाप पर सजी उत्तराखंड की लोक विरासत

28 Nov 2026

पहले ट्रक ने ऑटो को दबाया, फिर फटा CNG सिलेंडर; वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर तीन की मौत

28 Nov 2026

मजहब-संविधान में टकराव नहीं, वंदे मातरम गाना जायज

28 Nov 2026

क्वार्टर फाइनल में हारकर पदक से चूकी अनमोल खरब

28 Nov 2026

फरीदाबाद के सेक्टर-12 में समरसता संकल्य यात्रा में मुख्यमंत्री सैनी

28 Nov 2026

ब्रेव हार्ट्स सोसायटी के सामने असामाजिक तत्वों ने कूड़े में लगाई आग

28 Nov 2026

चार्म कैसल सोसाइटी में प्रदूषण कम करने के लिए 24वीं मंजिल से वर्षा का प्रयास

28 Nov 2026

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों को मिलेगा दो लाख रुपये तक का पुरस्कार

28 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed