{"_id":"6ac08f573f7c22e6d407cfb7","slug":"video-video-lsa-ka-btha-akaugdharaya-rada-para-pahaca-bugdhha-ka-pana-itaja-ka-gava-ma-pahaca-esadaaaraefa-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लासा के बाद अकड़रिया रोड पर पहुंचा बाढ़ का पानी, इटौंजा के गांवों में पहुंची एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लासा के बाद अकड़रिया रोड पर पहुंचा बाढ़ का पानी, इटौंजा के गांवों में पहुंची एसडीआरएफ
गोमती नदी में बाढ़ का पानी रात से शनिवार सुबह तक करीब छह इंच बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने से इटौंजा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सुल्तानपुर और लासा के बाद शनिवार सुबह बाढ़ का पानी अकड़रिया गांव की सड़क तक पहुंच गया।
बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से प्रभावित गांवों में अब फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, खेतों में पांच से दस फीट तक पानी भर जाने से फसलें पूरी तरह पानी में डूब चुकी हैं। इससे किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है।
वहीं, बाढ़ की स्थिति को देखते हुए इटौंजा क्षेत्र के प्रभावित गांवों में एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। टीम ने प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा लिया और राहत-बचाव की तैयारियों को लेकर निगरानी शुरू की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।