फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP changes two MLC candidates—Dr. Akash Agarwal from Agra and Sanjayan Tripathi from Gorakhpur-Faizabad.

यूपी: सपा ने बदले दो एमएलसी प्रत्याशी, आगरा से डॉ. आकाश अग्रवाल और गोरखपुर-फैजाबाद से संजयन त्रिपाठी

Sat, 03 Oct 2026 01:13 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 03 Oct 2026 01:13 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए दो सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं। आगरा खंड स्नातक से डॉ. आकाश अग्रवाल और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक से डॉ. संजयन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। पहले घोषित प्रत्याशियों की जगह नए नाम सामने आए हैं। 11 सीटों पर मतदान होगा।

विज्ञापन
UP: SP changes two MLC candidates—Dr. Akash Agarwal from Agra and Sanjayan Tripathi from Gorakhpur-Faizabad.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव को लेकर अपने दो प्रत्याशियों में बदलाव किया है। पार्टी ने आगरा खंड स्नातक सीट से डॉ. आकाश अग्रवाल और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजयन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


इस बदलाव के बाद दोनों सीटों पर सपा के उम्मीदवार बदल गए हैं। इससे पहले सपा ने आगरा खंड स्नातक सीट से शशांक यादव और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से कमलेश यादव को प्रत्याशी घोषित किया था। गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर संजयन त्रिपाठी के नाम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं।
विज्ञापन


वह इससे पहले भाजपा से टिकट के दावेदार थे। भाजपा ने इस सीट से मौजूदा एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। टिकट नहीं मिलने के बाद संजयन त्रिपाठी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और 2 अक्टूबर को नामांकन भी दाखिल किया। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने समाज के हर तबके को अपमानित किया

अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन ने भाजपा को हराया है। इस बार पीडीए की ताकत के सामने भाजपा कहीं नहीं टिक पायेगी। समाजवादी पार्टी के पीडीए में प्रेम, दया, अपनापन है। समाजवादी पार्टी हर दुखी, पीड़ित, अपमानित के साथ खड़ी है। भाजपा ने समाज के हर तबके को अपमानित किया। शोषण किया है और धोखा दिया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी और जेन-जी के पास नौकरी, रोजगार नहीं है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। नई पीढ़ी भाजपा से नाराज है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों का मुकाबला नहीं कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed