{"_id":"6ad4a54a36c4b778870bc864","slug":"video-video-lkhanauu-ka-gamata-nagara-vasatara-ma-oinalina-kapaugdha-gathama-ma-lga-aaga-tal-bugdha-hathasa-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में ऑनलाइन कपड़ा गोदाम में लगी आग, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में ऑनलाइन कपड़ा गोदाम में लगी आग, टला बड़ा हादसा
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार की गीतापुरी कॉलोनी स्थित द्वारिका टावर में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण दूसरी मंजिल पर बने ऑनलाइन कपड़ा गोदाम में भीषण आग लग गई।
हादसे के वक्त नीचे लाइब्रेरी में कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सुरक्षा में भारी चूक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस व्यावसायिक इमारत में सुरक्षा के कोई मानक नहीं थे। बाहर निकलने के लिए केवल एक ही संकरा रास्ता होने के कारण स्थिति खतरनाक हो सकती थी, हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया। इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें, पहली मंजिल पर लाइब्रेरी और दूसरी मंजिल पर कपड़ा गोदाम संचालित हो रहा था। प्रशासन अब इस मामले में कमर्शियल गतिविधियों और सुरक्षा मानकों की गहराई से जांच कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।