{"_id":"6a8d9a1110430f1e05002d54","slug":"video-video-javatara-isatatayata-ka-khata-sa-50-lkha-rapaya-nakalna-ka-aarapa-ma-pata-patana-garafatara-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जावित्री इंस्टीट्यूट के खाते से 50 लाख रुपये निकालने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जावित्री इंस्टीट्यूट के खाते से 50 लाख रुपये निकालने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
तेलीबाग पुलिस ने जावित्री इंस्टीट्यूट के बैंक खाते से कथित तौर पर फर्जी चेक के जरिए 50 लाख रुपये निकालने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जावित्री इंस्टीट्यूट के एमडी ईश त्यागी ने 4 जून को शिकायत दर्ज कराई थी कि संस्था के एक्सिस बैंक खाते से फर्जी चेकों के जरिए 50 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के अनुसार, बैंक की ओर से जारी चेकबुक संस्था के पास सुरक्षित थी।
पुलिस जांच के बाद रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के भिखनापुर गांव निवासी विजय सिंह और उनकी पत्नी नेहा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 10 बैंकों की पासबुक, 7 बैंकों की चेकबुक, आधा दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।