{"_id":"6abf5ece70bac8b2a2037983","slug":"video-video-jabl-kalja-ka-pasa-fara-lga-kaugdha-ka-dhara-eka-thana-btha-ha-lta-halta-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जुबली कॉलेज के पास फिर लगा कूड़े का ढेर, एक दिन बाद ही लौटे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जुबली कॉलेज के पास फिर लगा कूड़े का ढेर, एक दिन बाद ही लौटे हालात
राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के पास सड़क पर कूड़ा डाले जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों कॉलेज में आयोजित कार्यशाला के दौरान छात्रों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज से सड़क किनारे जमा कूड़े को हटवाने की गुहार लगाई थी।
इसके बाद गुरुवार सुबह नगर निगम की टीम ने मौके से कूड़ा हटवा दिया था। हालांकि, एक दिन बाद शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे फिर सड़क किनारे कूड़े का ढेर जमा नजर आया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सफाई के बाद दोबारा कूड़ा जमा होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
छात्रों और स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित सफाई के साथ सड़क किनारे कूड़ा फेंकने पर रोक लगाई जाए, ताकि यहां बार-बार गंदगी की स्थिति न बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।