{"_id":"6984a41f8e6dd2bdeb08d836","slug":"video-video-gasaiigaja-ka-rajakaya-haiisakal-masatamauu-ma-varashhakatasava-sasakataka-parasatataya-na-maha-mana-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोसाईगंज के राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ में वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोसाईगंज के राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ में वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
राजकीय हाईस्कूल मस्तेमऊ में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नृत्य, गीत और समूह प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावक और अतिथि झूम उठे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। समारोह के दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘नव किसलय’ का विमोचन किया गया। साथ ही नव निर्मित बहुउद्देश्यीय सभागार का उद्घाटन भी अतिथियों द्वारा किया गया।
अतिथियों ने विद्यालय की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कुसुम वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार जताया। इस अवसर पर शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।