{"_id":"6abcc83d13bfe942a40ce220","slug":"video-video-gamata-natha-ma-katha-yavaka-ka-palsakaramaya-na-bcaya-lna-ka-kasata-sa-tha-parashana-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गोमती नदी में कूदे युवक को पुलिसकर्मियों ने बचाया, लोन की किस्तों से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गोमती नदी में कूदे युवक को पुलिसकर्मियों ने बचाया, लोन की किस्तों से था परेशान
मदेयगंज थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिसकर्मियों ने गोमती नदी में कूदे एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच पॉलीगन मोबाइल टीम नया पक्का पुल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक कार खड़ी दिखाई दी। आसपास जांच करने पर पुलिसकर्मियों को नदी से किसी व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
पुलिस के अनुसार, युवक नदी में काफी छटपटा रहा था और मदद के लिए पुकार रहा था। मौके पर तैनात आरक्षी अवधेश कुमार और आरक्षी जितेंद्र कुमार सरोज ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अवधेश कुमार कुड़िया घाट के पास से नाव लेकर खुद नदी में पहुंचे और काफी प्रयास के बाद युवक को नाव में बैठाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शाश्वत शुक्ला, निवासी प्रतापगढ़ बताया। पुलिस के मुताबिक, शाश्वत ने बताया कि वह ओला-उबर के जरिए कार चलाता है और लोन की कई किस्तें बकाया होने तथा समय से भुगतान न कर पाने के कारण उसने नदी में छलांग लगाई थी।
पुलिस टीम ने युवक को समझाया और काउंसलिंग के बाद नियमानुसार उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।