{"_id":"6ab253586719f1ff8b01bf15","slug":"video-video-eshayaii-khal-ka-le-bharataya-kashata-tama-ka-tayara-majabta-pathaka-para-najara-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: एशियाई खेलों के लिए भारतीय कुश्ती टीम की तैयारी मजबूत, पदकों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: एशियाई खेलों के लिए भारतीय कुश्ती टीम की तैयारी मजबूत, पदकों पर नजर
लखनऊ स्थित साईं सेंटर में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने आगामी एशियाई खेलों के लिए भारतीय कुश्ती टीम की तैयारियों को लेकर अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की तैयारी मजबूत है और खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
हाल में दो-तीन खिलाड़ियों के डोप टेस्ट में पकड़े जाने के मामले पर संजय सिंह ने कहा कि यह खिलाड़ियों की जानकारी की कमी के कारण हुआ। उनके मुताबिक, स्थानीय कोचों की ओर से शॉर्टकट अपनाने की सलाह के चलते खिलाड़ी ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए नाडा और भारतीय कुश्ती संघ मिलकर काम कर रहे हैं। ट्रायल से पहले खिलाड़ियों की कक्षाएं लगाकर उन्हें प्रतिबंधित पदार्थों और डोपिंग नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
संजय सिंह ने उम्मीद जताई कि पुरुष वर्ग में पांच से छह और महिला वर्ग में चार पदक भारतीय टीम के खाते में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विवादों के बावजूद टीम आगामी प्रतियोगिता के लिए तैयार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।