{"_id":"6abcc89b225b5867c208b4fb","slug":"video-video-catharaka-thava-mathara-ka-pasa-bugdhha-gamata-ka-jalsatara-sharathathhalo-ka-ha-raha-mashakal-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंद्रिका देवी मंदिर के पास बढ़ा गोमती का जलस्तर, श्रद्धालुओं को हो रही मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंद्रिका देवी मंदिर के पास बढ़ा गोमती का जलस्तर, श्रद्धालुओं को हो रही मुश्किल
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बक्शी का तालाब इलाके में नदी का पानी चंद्रिका देवी मंदिर के पास स्थित सुधन्वा कुंड से होकर के मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क के ऊपर से लगभग 2 फीट बह रहा है। इसकी वजह से अस्थाई दुकानदारों को अपनी दुकानों को यहां से हटना पड़ा है जिससे उनकी दुकानदारी प्रभावित हुई है। वहीं, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी मुश्किल हो रही है। मंदिर जाने वाला मुख्य रोड पानी में डूबा हुआ है ऐसे में चंद्रिका देवी मंदिर तक कैसे पहुंचे।
चंद्रिका देवी मंदिर पर दुकानों का संचालन करने वाले दुकानदार कहते हैं कि मुख्य रोड से अलग भी एक रोड है जो चंद्रिका देवी मंदिर तक श्रद्धालुओं को आसानी से पहुंचा देता है। मंदिर के मुख्य गेट में प्रवेश करते ही हनुमानगढ़ी द्वार से होकर चंद्रिका देवी मंदिर के पीछे रोड से श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई समस्या नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।