Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lucknow News
›
VIDEO: चोरी के शक में मानसिक रूप से बीमार महिला को भीड़ ने पीटा, झोपड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की
{"_id":"6af2ff4b6c7c8a0771012a17","slug":"video-video-cara-ka-shaka-ma-manasaka-nprpa-sa-bmara-mahal-ka-bhaugdha-na-pata-jhapaugdha-ma-taugdhafaugdha-kara-aaga-lgana-ka-kashasha-ka-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चोरी के शक में मानसिक रूप से बीमार महिला को भीड़ ने पीटा, झोपड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चोरी के शक में मानसिक रूप से बीमार महिला को भीड़ ने पीटा, झोपड़ी में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की
लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके के सुगामऊ में झुग्गी-झोपड़ी के बाहर चोरी के शक में मानसिक रूप से बीमार एक महिला को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। भीड़ ने महिला को जमीन पर गिराकर उसके सीने और निजी अंगों पर लातें मारीं।
महिला जान बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 40 से अधिक लोग महिला को घेरे हुए और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
गुस्साई भीड़ ने इस दौरान झुग्गी-झोपड़ी में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगाने का भी प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही, लाठियां फटकार कर उग्र भीड़ को तितर-बितर किया।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एहतियात के तौर पर झुग्गी-झोपड़ी के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।