{"_id":"6a86d58d95a36eee9b05e3d5","slug":"video-video-bjara-sa-kama-thama-para-ganana-sasathana-ma-mal-raha-cana-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बाजार से कम दाम पर गन्ना संस्थान में मिल रही चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बाजार से कम दाम पर गन्ना संस्थान में मिल रही चीनी
चीनी के लगातार बढ़ रहे दाम के बीच गन्ना संस्थान में उपभोक्ताओं को बाजार से कम कीमत पर चीनी उपलब्ध कराई जा रही है। संस्थान के अनुसार चीनी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और पहले की तरह ही नियमित मात्रा में चीनी आ रही है। वर्तमान में पांच किलो सल्फर लेस चीनी 310 रुपये और सामान्य यानी कम सल्फर वाली चीनी 300 रुपये में उपलब्ध है।
बताया गया कि एक दिन पहले तक पांच किलो चीनी की कीमत क्रमश: 270 और 275 रुपये थी। संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक चीनी के दाम मुख्यालय स्तर से तय किए जाते हैं। बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आगे संस्थान में भी चीनी के रेट बढ़ सकते हैं। हालांकि, फिलहाल पर्याप्त स्टॉक होने से उपभोक्ताओं को बाजार की तुलना में कम कीमत पर चीनी मिल रही है। कीमतों में बदलाव बाजार की स्थिति के अनुसार होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।