फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MLA inspects Fragrance Park and Art Museum

Lucknow News: फ्रेगरेंस पार्क व कला संग्रहालय का विधायक ने लिया जायजा

Fri, 21 Aug 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 21 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
MLA inspects Fragrance Park and Art Museum
लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 29 अगस्त को चौक क्षेत्र में लाला लाजपत राय (फ्रेगरेंस) पार्क और लखनऊ सांस्कृतिक व कला संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक नीरज बोरा ने शुक्रवार को स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा, मंच, वीआईपी आवाजाही और नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली। रक्षामंत्री के आगमन को लेकर आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसामान्य के बैठने और आवाजाही की व्यवस्था सुचारु रखने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

एलडीए की ओर से विकसित पार्क और संग्रहालय से लखनऊ की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ इसके सुंदरीकरण को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चौक पार्षद अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’, पूर्व नगर महामंत्री रामऔतार कनौजिया, मंडल अध्यक्ष दया पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, एलडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी और मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed