फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Hawker dies after being hit by a bike

Lucknow News: बाइक की टक्कर से फेरी वाले की मौत

Fri, 21 Aug 2026 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hawker dies after being hit by a bike
लखनऊ। इंदिरानगर के खुर्रमनगर चौराहे के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले महबूब (50) की सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। साले सलमाने के मुताबिक बहनोई महबूब चूड़ी और कॉस्मेटिक की फेरी लगाते थे। वह मंगलवार रात करीब 12 बजे उनके बहनोई महबूब शौच के लिए जा रहे थे। इस बीच पुल के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक बाइक छोड़कर भाग गया। परिजन घायल महबूब को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे महबूब की मौत हो गई।महबूब की पत्नी की छह साल पहले आग से झुलसकर मौत हो गई थी। परिवार में उनकी दो बेटियां मुस्कान और मौसमा हैं। पोस्टमार्टम के बाद शाम सात बजे महबूब का शव परिजन खुर्रमनगर लेकर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। जाम के चलते टेढ़ी पुलिया से मुंशी पुलिया जाने वाली रोड 20 मिनट तक जाम रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed