{"_id":"6ac08f504bd21bc666091d73","slug":"video-video-amatha-ma-taraka-ka-takakara-sa-bma-tata-bjal-lina-ma-fasa-cara-kalmatara-taka-lga-jama-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में ट्रक की टक्कर से बूम टूटा, बिजली लाइन में फंसा; चार किलोमीटर तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में ट्रक की टक्कर से बूम टूटा, बिजली लाइन में फंसा; चार किलोमीटर तक लगा जाम
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर कमरौली के पास शुक्रवार रात ट्रक ने रेलवे क्रॉसिंग का खुला बूम तोड़ दिया। टूटकर उछला बूम ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की ओएचई लाइन से जा टकराया और तार में फंस गया। तेज चिंगारी निकलने लगी। बिजली आपूर्ति बंद होने से रेल संचालन प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि उस समय क्रॉसिंग से गुजर रहे वाहन बिजली की चपेट में नहीं आए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
सुल्तानपुर से लखनऊ जा रहा ट्रक कमरौली रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा था। इसी दौरान चालक ने खुले बूम में टक्कर मार दी। बूम टूटकर ऊपर पहुंचा और ओएचई लाइन में फंस गया। तार से चिंगारी निकलते ही आसपास मौजूद लोगों और वाहन सवारों में अफरातफरी मच गई। बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया। गेटमैन संतोष कुमार ने घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद आरपीएफ और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू की। काम पूरा होने के बाद यातायात बहाल कराया गया।
इस क्रॉसिंग से सिंदुरवा की ओर केवल मालगाड़ियों का संचालन होता है। ऐसे में सवारी ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।