{"_id":"6ac157c26e330d7fb70b0280","slug":"lekhpals-staged-a-protest-amethi-news-c-96-1-ame1008-177216-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन
Sun, 04 Oct 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। -संवाद
अमेठी सिटी। आठ सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लेखपालों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। जिले की चारों तहसीलों में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर शासन और राजस्व परिषद के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की गई।
गौरीगंज में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। अमेठी, मुसाफिरखाना और तिलोई में भी तहसील अध्यक्षों के नेतृत्व में लेखपालों ने धरना दिया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल 22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों के कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। संघ का कहना है कि आठ सूत्री मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक अतिरिक्त क्षेत्र का काम स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संवर्ग 10 वर्षों से 2800 ग्रेड पे के प्रारंभिक वेतनमान और वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहा है। परिषद के आदेश के बावजूद पटल सहायक और पटल प्रभारी राजस्व निरीक्षक का कार्य लेखपालों से लिए जाने पर भी संघ ने आपत्ति जताई। धरना-प्रदर्शन में विवेक पांडेय, प्रवीण सिंह, अमृतलाल, राजकुमार, महताब, संजय चौधरी, अरविंद कुमार, गीता शुक्ला, अंकिता गुप्ता, अंजली, सरिता और पूनम आदि शामिल रहे।