फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Speeding truck rams into stationary bus; two drivers killed.

Amethi News: खड़ी बस में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, दो चालकों की मौत

Sun, 04 Oct 2026 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck rams into stationary bus; two drivers killed.
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस।
बाराबंकी। सुबेहा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गेरावां गांव के पास शनिवार सुबह खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। हादसे में बिहार के मधुबनी जिले के खुदौना के जठीय गांव निवासी बस चालक अक्षय कुमार यादव (29) और बिहार के ही गोरौल के करहरिया बुजुर्ग गांव निवासी बस चालक वीरचंद्र राय (47) की मौत हो गई। बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। करीब एक घंटे तक इस लेन में यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली से बिहार जा रही बस एक्सप्रेसवे के किमी 52.5 के पास खड़ी थी। चालक अक्षय और वीरचंद्र बस के पिछले हिस्से में टायर चेक कर रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से आया तेज रफ्तार ट्रक दोनों को कुचलते हुए बस में जा घुसा। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से बस पलटते-पलटते बची। करीब 80 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अधिकांश यात्री सो रहे थे, जो तेज झटके से जाग गए।
विज्ञापन

यूपीडा की सुरक्षा टीम और पुलिस ने घायलों को अमेठी के बाजारशुकुल सीएचसी भेजा। घायलों में अररिया डिडवा के राहुल मंडल, परसौनी गोपालगंज के जय बिंद, डब्लू कुमार और छतरपुर सुपौल के मदन व अजय समेत नौ यात्री शामिल हैं। राहुल, अजय और मदन को तिलोई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। यूपीडा टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। सीओ हैदरगढ़ ने बताया कि अक्षय के साले मिथलेश की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश की जा रही है।

इंसेट

अक्षय पर थी परिवार की जिम्मेदारी
अक्षय दो भाइयों में छोटे थे। पिता राम प्रसाद का निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। चालक की नौकरी से वह परिवार के साथ बूढ़ी मां के भरण-पोषण की जिम्मेदारी भी उठाते थे। हादसे की खबर से परिवार में मातम पसर गया।

इंसेअ

पत्नी व चार बच्चे हुए बेसहारा
करहरिया बुजुर्ग निवासी वीरचंद्र दो भाइयों में बड़े थे। उनके माता-पिता का भी निधन हो चुका है। परिवार में पत्नी, एक पुत्री और तीन पुत्र हैं। पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed