{"_id":"69875f5b50caef5244092153","slug":"video-lkhanauu-ma-yavao-ma-bugdhha-raha-nasha-ka-lkara-vashava-hatha-parashhatha-na-jataii-cata-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में युवाओं में बढ़ रहे नशे को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में युवाओं में बढ़ रहे नशे को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने जताई चिंता
लखनऊ के बीकेटी में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल की दो दिवसीय अखिल भारतीय बैठक का शुभारंभ हुआ।
इसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने युवाओं में बढ़ रहे नशे को लेकर चिंता जताई और कहा समाज के विभिन्न वर्गों में युवा वर्ग नशे की दिशा में बढ़ता जा रहा है। वह कई प्रकार के नशे को अपना रहा है। समाज को जागृत होकर युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना होगा। श्री परांडे ने कहा कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत मुस्लिमों के एक वर्ग द्वारा हिन्दू युवतियों को फंसाकर उनका मतांतरण कराया जा रहा है, जो केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सांस्कृतिक हमला है। सीमावर्ती राज्यों जैसे असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में रोहिंग्या मुस्लिम घुसपैठियों की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप,प्रांत मंत्री देवेंद्र,संगठन मंत्री समरेंद्र, जिला संयोजक बजरंग दल यादवेंद्र,शुभम सिंह,रोहित सिंह, विभाग संयोजक विजय बजरंगी, प्रान्त प्रचार प्रमुख नृपेंद्र विक्रम सिंह, शैलेंद्र अखंड शैलेंद्र अभय,अभी भदौरिया सिद्धार्थ,संयम,देवेंद्र, सचिन संदीप वं बजरंग दल लखनऊ विभाग व जिले के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।