Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Weather change in Uttar Pradesh, UP minister Rajbhar attacks Akhilesh Yadav, See the updates.

UP Big News: ठंड-कोहरे की दस्तक, 'न अली के रहे न बजरंग बली के' एक्सप्रेसवे से पहले होगी चालकों की जांच

Tue, 10 Nov 2026 04:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 10 Nov 2026 04:57 PM IST
सार

यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन में धूप के कारण जहां तापमान बढ़ा हुआ है वहीं, सर्द रातें ठंड की दस्तक होने की बात कह रही हैं। वहीं, सुबह और शाम को ठंडक के साथ कई जिलों में कोहरा भी छाया हुआ रहता है। पढ़ें यूपी की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Weather change in Uttar Pradesh, UP minister Rajbhar attacks Akhilesh Yadav, See the updates.
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह के साथ ठंड बढ़ने लगी है। सुबह और शाम को ठंडक के साथ कई जिलों में कोहरा छाया रहा। इससे दृश्यता काफी कम रही। राज्य के करीब 10 जिलों में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। इसमें हरदोई 14.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर हुए भीषण बस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों की फिटनेस और नशे की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर गति सीमा का पालन कराने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। वहीं, यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तगड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि उनकी स्थिति 'न अली के रहे, न बजरंगबली के' जैसी हो गई है। एक अन्य सियासी खबर अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर है। अयोध्या में अखिलेश यादव के दौरे को लेकर सियासी माहौल बनने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 दिसंबर को सपरिवार रामनगरी पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक अन्य खबर यूपी के प्रतापगढ़ से है। जहां पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित हनुमंत कथा को लेकर सियासी और धार्मिक घमासान तेज हो गया है। आयोजन पर प्रतापगढ़ के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने बयान दिया है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर सख्त टिप्पणी की है। देखें, प्रदेश की बड़ी खबरें:

विज्ञापन


यूपी में कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, सुबह-शाम ठिठुरन शुरू; जानें अगले पांच दिन तक का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही मौसम अब धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ रहा है। सुबह और शाम की हवा में ठंडक बढ़ने लगी है तो रात का तापमान भी लगातार नीचे खिसक रहा है। सुबह कई जिलों में कोहरे की हल्की चादर दिखाई दे रही है, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन




अब एक्सप्रेसवे पर चलने से पहले होगी चालकों की जांच; बिना फिटनेस नहीं मिलेगी एंट्री; हादसों पर सरकार सख्त

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण बस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर अब वाहन चालकों की जांच अनिवार्य करने की तैयारी है। एक्सप्रेसवे पर वाहन लेकर जाने से पहले चालक का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच होगी कि चालक ने किसी मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


'न अली के रहे, न बजरंगबली के', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज; 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
सुभासपा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि उनकी स्थिति 'न अली के रहे, न बजरंगबली के' जैसी हो गई है। उन्होंने प्राइमरी स्कूलों के विलय, राम मंदिर दर्शन, सनातन धर्म और कारसेवकों के बयानों को लेकर अखिलेश यादव व सपा नेतृत्व को आड़े हाथों लिया और 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया। पढ़ें पूरी खबर

रामनगरी में फिर सजने लगा सियासी मंच: परिवार सहित रामलला के दर पर अखिलेश टेकेंगे माथा, साधेंगे सियासी समीकरण
वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को सपरिवार अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान वह हनुमानगढ़ी में बजरंगबली और राम मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन करेंगे तथा साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे। राम मंदिर निर्माण के बाद अखिलेश यादव के इस प्रस्तावित धार्मिक दौरे को प्रदेश की राजनीति और आगामी चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर


'वो पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाते हैं', अब प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला

यूपी के प्रतापगढ़ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित हनुमंत कथा को लेकर सियासी और धार्मिक घमासान तेज हो गया है। जनसत दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा बेंती में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय कार्यक्रम समाजवादी पार्टी ने खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद प्रतापगढ़ सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर सीधा हमला बोलते हुए उनकी कथा रोकने की मांग की है। सपा सांसद ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री विवादित बयान देते है। वे पर्ची निकालकर लोगों को मूर्ख बनाने काम करते है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed