{"_id":"6ac8a2cf33c2126a28082c37","slug":"video-female-students-crafted-bags-baskets-and-toys-from-discarded-household-items-in-lucknow-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पुरानी गृहस्थी की बेकार वस्तुओं से छात्राओं ने बनाए थैले, डलिया और खिलौने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पुरानी गृहस्थी की बेकार वस्तुओं से छात्राओं ने बनाए थैले, डलिया और खिलौने
लखनऊ में पारा के मोहान रोड स्थित सरोसा-भरोसा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने घरों में बेकार पड़ी पुरानी गृहस्थी की वस्तुओं का उपयोग कर विभिन्न उपयोगी सामान और आकर्षक कलाकृतियां बनाईं। छात्राओं ने ‘प्रकृति की थैली, खुशियों की सहेली’ थीम पर थैले, डलिया, हैंडबैग, टेडी बियर, चकिया और बेना (हाथ से चलाने वाला पंखा) समेत कई वस्तुएं तैयार कीं।प्रदर्शनी में छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं को नए रूप में ढालकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, पुनः उपयोग और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल का संदेश दिया। इन वस्तुओं को देखकर पुराने समय में घरों में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक सामान की यादें भी ताजा हो गईं।कार्यक्रम में मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी कार्यालय, संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल (बीईएस) के डॉ. दिनेश कुमार ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की समझ विकसित होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।