{"_id":"6a9e9606e57f38eabc07dbf3","slug":"video-fajayatharapa-ma-eaaii-sa-maraja-ka-ilja-haga-oura-aasana-lkhanauu-ma-eesapata-kanakalva-2026-ka-samapana-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिजियोथेरेपी में एआई से मरीजों का इलाज होगा और आसान, लखनऊ में एएसपीटी कॉनक्लेव-2026 का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजियोथेरेपी में एआई से मरीजों का इलाज होगा और आसान, लखनऊ में एएसपीटी कॉनक्लेव-2026 का समापन
राजधानी लखनऊ में फिजियोथेरेपी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इससे मरीज की चाल, शरीर की मुद्रा और गतिविधियों का आकलन कर जरूरत के अनुसार व्यायाम व उपचार की योजना तैयार की जा सकेगी। बीमारी या चोट के बाद सामान्य गतिविधियों में लौटने में भी मदद मिलेगी। हालांकि, एआई फिजियोथेरेपिस्ट का विकल्प नहीं, बल्कि उपचार में सहायक उपकरण होगा। यह जानकारी लोहिया संस्थान के रेस्पीरेटरी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अजय वर्मा ने दी।
संस्थान के प्रेक्षागृह में दो दिवसीय एएसपीटी कॉनक्लेव-2026 का समापन हुआ। इसमें देशभर से फिजियोथेरेपिस्ट, शिक्षक, शोधकर्ता और विद्यार्थी शामिल हुए। विशेषज्ञों ने एआई आधारित मूवमेंट एनालिसिस, गैट-पोश्चर असेसमेंट, रोबोटिक तकनीक, लेजर व इलेक्ट्रोथेरेपी पर चर्चा की। केजीएमयू की टीम ने पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन का प्रशिक्षण दिया। विशेषज्ञों ने मरीजों के डेटा की गोपनीयता और उपचार में जवाबदेही को भी जरूरी बताया। डॉ. सूर्यकांत, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. सुबिया हसन और डॉ. मोनिका अवस्थी समेत अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।